Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

ऋषभ दुबे बनकर सानू ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर मतांतरण और निकाह का बनाने लगा दबाव

ऋषभ दुबे बनकर सानू ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर मतांतरण और निकाह का बनाने लगा दबाव

कानपुर देहात जनपद में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर सोशल मीडिया पर अपनी आईडी बनाई। उसके बाद उसने बीएससी की छात्रा को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। सोशल मीडिया पर दोस्ती हो जाने के बाद उसने चैटिंग शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर उसने अपना नाम ऋषभ दुबे लिखा था, जबकि बाद में छात्रा को पता चला कि वह ऋषभ दुबे नहीं, बल्कि सानू है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके युवक को जेल भेज दिया।

मुस्लिम युवक लगातार निकाह करने का दबाव बना रहा था। मगर लड़की को जैसे ही पता लगा कि युवक मुसलमान है तो उसने उस युवक से सम्पर्क समाप्त कर लिया। इस बीच मुस्लिम युवक पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने उससे कहा कि वह सनातन धर्म की है। इस पर युवक ने पीड़िता से कहा कि उसे कन्वर्जन करना पड़ेगा। पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपने घर वालों को दी। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उस युवक को गिरफ्तार कर लिया।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.