Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

पहले कहा- लड़की चीज ही ऐसी, अब कहा- इंसान हूँ जुबान फिसल जाती है: माफीनामे में बोला अजमेर दरगाह वाला सरवर चिश्ती

पहले कहा- लड़की चीज ही ऐसी, अब कहा- इंसान हूँ जुबान फिसल जाती है: माफीनामे में बोला अजमेर दरगाह वाला सरवर चिश्ती

अजमेर शरीफ दरगाह के खादिमों की संस्था है- अंजुमन सैयद जादगान। इसका सचिव सरवर चिश्ती है। महिलाओं पर आपत्तिजनक बयान को लेकर सरवर चिश्ती ने माफी माँगी है। उसका कहना है कि उसकी जुबान फिसल गई थी। उसका जो बयान वायरल किया जा रहा है उसका वीडियो चुपके से बनाया गया था।

सैयद सरवर चिश्ती ने एक वीडियो में कहा है, “मेरे एक बयान पर बवाल मचा हुआ है। वह वीडियो स्टिंग ऑपरेशन से बनाया गया था। उसमें मैंने कहा था कि औरत ऐसी चीज है जिससे लोग भटक जाते हैं। विश्वामित्र जैसे भी मेनका से भटक गए थे। बाबा लोग भी जेल में हैं। फिल्म ‘अजमेर 92’ को लेकर मेरे असली इंटरव्यू को नहीं दिखाया गया और ऑफ द कैमरा को दिखाया गया। इमसें मैंने आरोपितों की भरपूर आलोचना की है। लेकिन वह न दिखाकर यह दिखाया जा रहा है।”

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.