Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, 24 घंटे में आए 80 नए केस; रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत

कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, 24 घंटे में आए 80 नए केस; रिकवरी रेट 98.81 प्रतिशत

देश में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार के मुकाबले आज कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के 80 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2,248 हो गई है।

मंत्रालय द्वारा जारी अपडेट किए गए आंकड़ों में कोविड मामले की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,892 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत शामिल है।

बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,44,58,820 हो गई और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई। कोरोना रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.