Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 31°C

1 लाख रुपये के भाव को पार करने वाला पहला स्टॉक बना MRF, निवेशक क्या करें?

1 लाख रुपये के भाव को पार करने वाला पहला स्टॉक बना MRF, निवेशक क्या करें?

शेयर मार्केट में कई शेयर मौजूद हैं. कुछ शेयर ज्यादा महंगे हैं तो कुछ शेयर सस्ते हैं. हालांकि शेयर बाजार में अब एक शेयर ने इतिहास बना दिया है. दरअसल, भारतीय शेयर बाजार में एमआरएफ ऐसी पहली कंपनी बन गई है, जिसके शेयर ने 1 लाख रुपये का भाव पार कर दिया है. दलाल स्ट्रीट के इतिहास में मंगलवार को 1 लाख रुपये का आंकड़ा पार करने वाला पहला स्टॉक एमआरएफ बन गया.

13 जून 2023 को एमआरएफ का शेयर पहली बार एक लाख रुपये के पार पहुंचा. इस शेयर ने एनएसई पर 1,00,439.95 का हाई लगाया.  इसके साथ ही यह भाव शेयर का लाइफ टाइम हाई और 52 वीक हाई भी है. वहीं शेयर का 52 वीक लो प्राइज 65878.35 रुपये है. फिलहाल इस शेयर में तेजी देखने को मिल रही है और 13 जून को शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए देखा गया.

शेयर प्राइज के हिसाब से एमआरएफ भारत में सबसे महंगा शेयर है. एमआरएफ का शेयर जहां एक लाख रुपये के स्तर के पार पहुंच गया है तो वहीं एमआरएफ के बाद एमएनसी स्टॉक हनीवेल ऑटोमेशन है जो भारत में सबसे महंगे शेयर में से एक है. Honeywell Automation का शेयर भाव 41,000 रुपये के करीब है. इसकी कीमत एमआरएफ के आधे से भी कम है. महंगे शेयरों की लिस्ट में पेज इंडस्ट्रीज, 3एम इंडिया, श्री सीमेंट और नेस्ले शामिल हैं.

साल 2008 में एमआरएफ का शेयर जहां 2 हजार रुपये की कीमत पर कारोबार कर रहा था तो वहीं साल 2023 आते-आते शेयर का दाम 1 लाख रुपये के भी पार चला गया है. वहीं निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि स्टॉक का मूल्य कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे मार्केट वैल्यू, पीई रेशियो, पीबी रेशियो, विकास की संभावनाएं आदि. इन सब का आंकलन करने के बाद ही शेयर में इंवेस्टमेंट का ध्यान रखना चाहिए.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.