Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

शिकायतों का नहीं हुआ समाधान तो सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से करें संपर्क: कर्नाटक DGP ने जारी किया सर्कुलर

शिकायतों का नहीं हुआ समाधान तो सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से करें संपर्क: कर्नाटक DGP ने जारी किया सर्कुलर

कर्नाटक में प्रदेशवासियों की शिकायतों का समाधान करने के लिए पुलिस प्रशासन ने अहम पहल की है। बता दें कि कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने एक आदेश में कहा कि सभी पुलिस स्टेशनों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फोन नंबरों वाला एक बोर्ड लगाना चाहिए।

बकौल एजेंसी, पुलिस महानिदेशक आलोक मोहन ने एक सर्कुलर जारी किया। जिसमें कहा गया है कि राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फोन नंबरों का उल्लेख करते हुए एक बोर्ड लगाना होगा ताकि अगर उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो जनता उनसे संपर्क साध सके।

 

Filed under Karnataka

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.