Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 27°C

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बाद अब RJD MLA का विवादित बयान, रीतलाल यादव ने कहा- मस्जिद में लिखी गई रामचरितमानस

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बाद अब RJD MLA का विवादित बयान, रीतलाल यादव ने कहा- मस्जिद में लिखी गई रामचरितमानस

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस को नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाला ग्रंथ बताने के बाद अब आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने भी इस पर विवादित बयान दिया है. दानापुर के आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने कहा है कि रामचरितमानस को मस्जिद में बैठकर लिखा गया था. रीतलाल यादव ने कहा कि बीजेपी वाले हिन्दू और हिन्दुत्व की बात करते हैं. वह मुसलमानों से नफरत करते हैं. अगर वह मुसलमानों से नफरत करते हैं तब उनकी पार्टी में जितने भी मुसलमान हैं उन्हें निकाल देना चाहिए.

रीतलाल ने कहा कि बीजेपी के लोगों को इतिहास उठाकर देखना चाहिए कि रामचरितमानस को मस्जिद में लिखा गया था.

रीतलाल यादव के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा- जो लोग रामचरितमानस पर बयानबाजी कर रहे हैं उन्हें ज्ञान की आवश्यकता है. अनर्गल बोलने से पहले वह ज्ञान की प्राप्ति कर लें फिर रामचरितमानस पर बोलें. प्रेम रंजन पटेल ने कहा सनातन धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है. इसने पूरे दुनिया को अपनाया है. ऐसे धर्म या ऐसे धर्म के धर्मग्रंथ के खिलाफ बोलना अज्ञानता है.

रीतलाल यादव के बयान का जेडीयू ने भी विरोध किया है. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि रामचरितमानस पर अपनी सहूलियत के हिसाब से कुछ लोग कुछ भी बयान देते हैं. इससे बचना चाहिए, क्योंकि इससे समाज में गलत संदेश जाता है. कोई व्यक्ति किसी भी धर्म में आस्था रख सकता है यह उसका निजी मामला है लेकिन इस तरह के बयान सही नहीं है. जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि धर्म के नाम पर तनाव पैदा करना तो बीजेपी का काम है.

 

Filed under Bihar

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.