Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 27°C

ब्रिटेन: खालिस्तानी आतंकी अवतार सिंह खांडा की मौत, भारतीय उच्चायोग पर कराया था हमला

ब्रिटेन: खालिस्तानी आतंकी अवतार सिंह खांडा की मौत, भारतीय उच्चायोग पर कराया था हमला

ब्रिटेन में रह रहे खालिस्तानी आतंकी अवतार सिंह खांडा की मौत हो गयी है। आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के मुखिया के रूप में सक्रिय खांडा की मौत बर्मिंघम के एक अस्पताल में होने की पुष्टि की गयी है।

अवतार सिंह खांडा ब्रिटेन में रह रहा था। बर्मिंघम शहर के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। पहले आशंका जताई जा रही थी कि उसे जहरीला पदार्थ दिया गया है। अब ब्रिटेन के मेडिकल रिकॉर्ड में अवतार के ब्लड कैंसर होने की पुष्टि हुई है। अवतार सिंह ने ही लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमला कराया था। उसे ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के झंडे को उतारने के आरोप में लंदन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

अवतार सिंह के बारे में कहा जाता है कि उसने ही जेल में बंद खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को तैयार किया था और बाद में उसे वारिस पंजाब दे के नेता के रूप में पंजाब भेजा था। वारिस पंजाब दे का गठन दीप सिद्धू ने किया था। खांडा ने सिख युवाओं को बम बनाने और आईईडी के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी थी।

Filed under World India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.