Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 27°C

कैपिटल हिल में मंत्रोच्चार के साथ हुआ पहला हिंदू-अमेरिकी सम्मेलन, भगवद्गीता की भी हुई चर्चा

कैपिटल हिल में मंत्रोच्चार के साथ हुआ पहला हिंदू-अमेरिकी सम्मेलन, भगवद्गीता की भी हुई चर्चा

कैपिटल हिल में अमेरिका का पहला हिंदू-अमेरिकन सम्मेलन का आयोजित किया गया। 14 जून को इस सम्मेलन का आयोजन हुआ था, जिसका उद्देश्य अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों की समस्या की तरफ अमेरिका के कानून निर्माताओं का ध्यान आकृष्ट करना था। इस सम्मेलन को अमेरिकन फॉर हिंदूज का नाम दिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और प्रार्थना के साथ हुई। इस दौरान रोमेश जापरा ने कहा कि हमारे हिंदू मूल्य पूरी तरह से अमेरिकी संविधान के साथ साझा हैं, वह भगवद् गीता के साथ प्रतिध्वनित होते हैं। इसलिए हम हिंदू अमेरिकन्स को आवाज देने के लिए समर्पित हैं।

हिंदू सम्मेलन के संस्थापक और चेयरमैन रोमेश जापरा ने कहा कि पहली बार इस हिंदू-अमेरिकन सम्मेलन का आयोजन राजनीतिक भागीदारी के लिए हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा समुदाय कई क्षेत्रों में सक्रिय है, जैसे सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक और अन्य सभी क्षेत्रों में सक्रिय है, लेकिन राजनीति के मामले में हम बहुत पीछे हैं। अमेरिकन फॉर हिंदूज सम्मेलन का आयोजन अमेरिकन फॉर हिंदूज पॉलिटिकल एक्शन कमेटी ने 20 अन्य डायस्पोरा के साथ मिलकर किया है। फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, बोस्टन, टेक्सास, शिकागो, कैलिफोर्निया आदि शहरों से करीब 130 भारतीय अमेरिकी नेता इस सम्मेलन में शामिल हुए।

जापरा ने कहा कि बहुत अच्छे वैज्ञानिक, डॉक्टर और बौद्धिक लोग हमारे समुदाय में हैं, लेकिन हमें राजनीति में अभी उतनी सफलता नहीं मिली है। इसलिए पहली बार हम सभी हिंदू अमेरिकी नेता और 20 अलग-अलग संगठन एक साथ आए हैं। अमेरिकी संसद के स्पीकर केविन मैक्कार्थी और डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टियों के कई अन्य नेताओं ने भी इस सम्मेलन में शिरकत की है।

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.