Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में हनुमान का किरदार निभा रहा है ये एक्टर, फिटनेस की हो रही तारीफ

फिल्म ‘आदिपुरुष’ में हनुमान का किरदार निभा रहा है ये एक्टर, फिटनेस की हो रही तारीफ

साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) रिलीज के बाद से चर्चा में है। फिल्म में प्रभास राम, सैफ अली खान रावण और कृति सैनन सीता की भूमिका में हैं।  रिलीज के बाद से फिल्म ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म के VFX को कार्टून बताया जा रहा है तो वहीं सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के रावण किरदार के लुक की तुलना खिलजी से की जा रही है। ट्रोलिंग के बीच फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे एक्टर देवदत्त गजानन नागे भी सुर्खियों में हैं।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में देवदत्त गजानन नागे हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। देवदत्त कई पॉपुलर टीवी सीरियल और मराठी फिल्मों में नजर आए हैं। इसके साथ ही देवदत्त डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म तानाजी में भी काम कर चुके हैं। फिल्म में उन्होंने सूर्याजी मालुसरे का किरदार निभाया था। इसके अलावा देवदत्त गजानन नागे फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ और ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ में भी नजर आए थे।

देवदत्त गजानन नागे फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में अपने किरदार को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। देवदत्त फिटनेस पर भी खासा ध्यान देते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान देवदत्त ने बताया था कि उनका हनुमान से खास कनेक्शन है। देवदत्त जब 17 की उम्र में पहली बार जिम गए थे तो उनकी जिम का नाम हनुमान व्यायाम स्थल था। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को हनुमान के किरदार में देवदत्त पसंद आ रहे हैं तो कुछ यूजर्स हनुमान के किरदार को कपड़ों को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं फिल्म से रावण के लुक को भी फेसबुक से लेकर ट्विटर और यूट्यूब पर यूजर्स ट्रोलकर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के गृह राज्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाए हैं और आदिपुरुष से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग की है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने फिल्म का टीजर देखा है और उसमें आपत्तिजनक दृश्य हैं। हमारी जो आस्था केंद्र बिंदु हैं, उनको जिस रूप में दिखाया गया है। वो ठीक नहीं हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वो फिल्म के निर्देशक ओम राउत को पत्र लिखकर, फिल्म में जितने भी ऐसे दृश्य हैं उन्हें हटाने की मांग करेंगे, अगर ऐसा नहीं तो किया गया तो कानूनी कार्रवाई पर विचार करेंगे।

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.