Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा ITR हुए फाइल

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक, अब तक 3 करोड़ से ज्यादा ITR हुए फाइल

देश में बुधवार को कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसने सुर्खियां बटोरी। चाहे राजनीति की बात करें या बिजनेस की कई ऐसी खबरें सामने आई है, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। संसद के मानसून सत्र की गुरुवार को शुरुआत हो रही है। ऐसे में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को सर्वदलीय बैठक हुई।

आयकर विभाग ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अब तक 3 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं। वहीं, बात करें अंतरराष्ट्रीय खबर की तो अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कैपिटल हिल मामले की जांच कर रहे स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ की ओर से रविवार को भेजे पत्र में कहा गया है कि मैं ग्रैंड ज्यूरी जांच के निशाने पर हूं।

भारत के पांच सबसे प्रमुख खबरें

संसद के मानसून सत्र की गुरुवार को शुरुआत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने सभी दलों को यह जानकारी दी कि हम मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि इससे पहले प्रह्लाद जोशी ने इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में कहा था कि सरकार मणिपुर में हिंसा पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

मणिपुर सहित हर मुद्दे पर चर्चा को सरकार तैयार, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक

संसद के मानसून सत्र की गुरुवार को शुरुआत हो रही है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने सभी दलों को यह जानकारी दी कि हम मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। वहीं सूत्रों ने बताया कि इससे पहले प्रह्लाद जोशी ने इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष द्वारा बुलाई गई व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में कहा था कि सरकार मणिपुर में हिंसा पर चर्चा करने के लिए तैयार है।

महाराष्ट्र में आखिर क्या चल रहा है? विधायकों के साथ अजित पवार से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे

मुंबई के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दोनों ने एक दूसरे के साथ मीटिंग की है। उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने भी अजित पवार से मुलाकात की है। बता दें कि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी दोनों पार्टियां दो हिस्सों में बंटी है।

अब तक 3 करोड़ से ज्यादा ITR हुए फाइल, अगर आपने नहीं किया दाखिल तो तुरंत करें ये काम

सभी करदाताओं को 31 जुलाई तक अपना आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करना होगा। इसे ध्यान में रखते हुए आयकर विभाग ने आज घोषणा की कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए अब तक 3 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए हैं जिनमें से 91प्रतिशत जिन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप से सत्यापित किया गया है।

ट्रंप ने कैपिटल हिल दंगा मामले में जताई गिरफ्तारी की आशंका, बोले- …मैं ग्रैंड ज्यूरी जांच के निशाने पर

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कैपिटल हिल मामले की जांच कर रहे स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ की ओर से रविवार को भेजे पत्र में कहा गया है कि मैं ग्रैंड ज्यूरी जांच के निशाने पर हूं। ऐसा पत्र अभियोग चलाने से पहले भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि पत्र से साफ है कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी को प्रभावित करने के लिए आपराधिक मामला चलाया जा सकता है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.