Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

ओडिशा के 100 से अधिक गांवों में हाथियों का आंतक, गुस्साए गांव वालों ने पीठ पर लगा दी आग

ओडिशा के 100 से अधिक गांवों में हाथियों का आंतक, गुस्साए गांव वालों ने पीठ पर लगा दी आग

ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया बनखंड में हाथियों ने इन दिनों उत्पात मचा रखा है। जानकारी मिली है कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों ने करंजिया बनखंड के 100 से अधिक गांवों में आतंक मचा रखा है। बताया जा रहा है कि पिछले 26 दिनों में करंजिया बनखंड में हाथियों ने लगभग 35 ऊंचे मकानों को ध्वस्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहीं से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग हाथियों को खदेड़ने के लिए आग से जलती लकड़ी से हमला करते दिख रहे हैं।

हाथियों के झुंड पर आग से किया हमला

खबर है कि वन विभाग को हाथियों के कारण शुक्रवार देर रात शुक्रीली ब्लॉक के अलग-अलग हिस्सों में मकान ध्वस्त होने और व्यापक क्षति करने की सूचना मिली है। करंजिया रेंज अंतर्गत शुक्रीली ब्लॉक के अलग-अलग स्थानों पर 22 हाथी हैं। एक आदमी हाथियों के इस झुंड को भगाने के लिए इनकी पीठ पर मशाल से हमला कर रहा है। इस दौरान हाथी की पीठ पर आग भी रह जाती है। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हाथी की पीठ पर आग लगने के बाद उसकी पीठ धीरे-धीरे जलती दिख रही है।

वन विभाग ने कही कड़ी कार्रवाई की बात

हाथियों पर हमले का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। ये लोग हाथियों पर आग से हमला करते रहे लेकिन वहां दूसरे मौजूद लोग बस देखते रहे। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार के सख्त नियम होने के बाबजूद यहां हाथियों पर अत्याचार हो रहा है। हालांकि आग से हमला किए जाने के बाद घायल हाथी की हालत का पता नहीं चल पाया है। इस घटना को लेकर हमने वन विभाग के कर्मचारियों से हमने संपर्क किया। करंजिया डीएफओ ने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं। यदि हमारे क्षेत्र का पाया गया तो कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो आग लगाने वाले को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा कि ये किस इलाके का है इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है। हमने जांच शुरू कर दी है, लेकिन ये झारखंड का या ओडिशा का हो सकता है।

Filed under Odisha

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.