नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन समाप्त होने और प्रदर्शनकारियों की मांगें स्वीकार किए जाने के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को पहली बार अपने गृह राज्य ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। एयरपोर्ट परिसर में उनके समर्थन में नारे लगाए गए और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें समर्थकों का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।
VIDEO | Bhubaneswar, Odisha: Former Union Minister Dharmendra Pradhan receives a rousing welcome from his supporters upon his arrival at Bhubaneswar Airport.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/Mkm4FzCC71
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
गौरतलब है कि धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इससे पहले सोमवार को जब वह संसद पहुंचे थे, तब भी एनडीए सांसदों और भाजपा नेताओं ने संसद परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। संसद के मकरद्वार पर सांसदों ने ‘धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद’ के नारे लगाए और उन्हें पारंपरिक पाग पहनाकर सम्मानित किया।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भाजपा और एनडीए के कई नेताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना की। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) जैसे ऐतिहासिक सुधारों को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि लाखों छात्रों के भविष्य को मजबूत बनाने में धर्मेंद्र प्रधान का योगदान उल्लेखनीय रहा है।
VIDEO | Odisha: Former Union Minister Dharmendra Pradhan arrives at Bhubaneswar Airport to a rousing welcome by a large crowd of supporters.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cD8dfTsqg7
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
मुख्यमंत्री माझी ने यह भी कहा कि नैतिक मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए इस्तीफा देने का उनका फैसला उनके सिद्धांतों और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से धर्मेंद्र प्रधान के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
वहीं, ओडिशा सरकार के मंत्री विभूति जेना ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान राज्य के लिए गर्व का विषय हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण और छात्र हितैषी योजनाओं को आगे बढ़ाया। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार की ओर से कई सुधारात्मक कदम उठाए गए, जिनमें दोबारा परीक्षा आयोजित कराना भी शामिल था।
धर्मेंद्र प्रधान के भुवनेश्वर आगमन और उनके समर्थन में उमड़ी भीड़ को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस्तीफे के बावजूद भाजपा संगठन और समर्थकों के बीच उनकी लोकप्रियता बरकरार है, जिसका प्रदर्शन एयरपोर्ट पर देखने को मिला।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel