Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

SBI की इस स्कीम में निवशकों को मिल रहा है ज्यादा का फायदा, जानिए कब तक लगा सकते हैं पैसा

SBI की इस स्कीम में निवशकों को मिल रहा है ज्यादा का फायदा, जानिए कब तक लगा सकते हैं पैसा

भारत की सबसे बड़ा सरकारी बैंक ने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल एफडी लॉन्च किया है। इस स्पेशल एफडी का नाम SBI अमृत कलश स्पेशल एफडी है। यह स्कीम 12 अप्रैल 2023 को शुरू किया था। अब इस स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 15 अगस्त 2023 है। पहले,इस स्कीम की लास्ट डेट जून महीने में था। आइए,इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एसबीआई अमृत कलश स्पेशल एफडी

ये स्कीम 400 दिन की होती है। अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के किसी भी शाखा, नेट बैंकिंग, एसबीआई के योनो ऐप (YONO App) के जरिये इस एफडी को बुक कर सकते हैं। इस स्कीम में आम ग्राहकों को 7.1 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी का इंटरेस्ट मिलता है। बैंक ग्राहकों को मंथली, तिमाही और छमाही पर ब्याज देता है। इस स्कीम में मिलने वाले इंटरेस्ट पर टीडीएस को घटाकर फिर अकाउंट में जमा किया जाता है।

IDBI बैंक अमृत महोत्सव एफडी

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने भी ग्राहको के लिए एक स्पेशल एफडी स्कीम निकाली है। इस स्कीम में कोई भी निवेशक 375 दिनों और 444 दिनों के लिए एफडी ओपन करवा सकते हैं। इस स्पेशल एफडी का नाम अमृत महोत्सव एफडी है। अगर आप भी इस एफडी में निवेश करना चाहते हैं तो आप 15 अगस्त 2023 तक निवेश कर सकते हैं। बैंक इस एफडी में एनआरई और एनआरओ को 7.15 फीसदी के हिसाब से ब्यजा दर ऑफर करता है। वहीं, सीनियर सिटीजन्स को 7.65 फीसदी का इंटरेस्ट ऑफर करता है।

आईडीबीआई बैंक 2 करोड़ से कम के डिपॉजिट पर 3 प्रतिशत से 6.80 प्रतिशत के बीच ब्याज दरें पेश करता है। सीनियर सिटीजन्स के लिए यह ब्याज दरें 3.50 फीसदी से 7.30 फीसदी के बीच होता है।

 

Filed under Business

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.