Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 25°C

श्रीराम मंदिर की अद्भुत पेंटिंग बनाकर बनारस की बेटी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज किया नाम

श्रीराम मंदिर की अद्भुत पेंटिंग बनाकर बनारस की बेटी ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में दर्ज किया नाम

अयोध्या में बन रहा प्रभु श्रीराम का मंदिर हर सनातनी के हृदय में मानो बस रहा है। बनारस के पुरंदरपुर गांव की बेटी प्रिया ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर का अद्भुत पेंटिंग बनाकर बड़ा इतिहास रचा है। इस पेंटिंग के जरिये प्रिया ने वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड बनाया है। वह बीएफए फाइनल ईयर की छात्रा हैं।

बनारस के पुरंदरपुर गांव की प्रिया सिंह प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उन्होंने पेंटिंग के जरिये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से पहले कला का हुनर देश की जानी-मानी चित्रकार पूनम राय से सीखा है। उनकी प्रेरणा से उन्होंने अयोध्या के श्रीराम मंदिर की विशालकारी पेंटिंग तैयार की है, जो उसका भव्य रूप में प्रदर्शित करती है। इस पेंटिंग में, उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन के अनेक पलों को अपने हृदय में उतारा है। प्रिया ने यह पेंटिंग 2 हजार 726 कील के जरिये एक प्लाइबोर्ड पर बनाया है।

प्रिया ने बताया कि उनके मन में भगवान श्रीराम के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा है। उन्हें खुद भगवान श्रीराम के जीवन के प्रति विशेष रुचि है। इस पेंटिंग के माध्यम से अपने भाव को उकेरने का प्रयास किया है। प्रिया ने बताया कि उन्होंने सिर्फ 26 घंटों में इस पेंटिग को बनाकर विश्व में नया कीर्तिमान रचा है।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.