Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

उत्तराखंड: देवभूमि के सनातन स्वरूप को बनाए रखने के लिए सशक्त भू-कानून लागू करेंगे- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड: देवभूमि के सनातन स्वरूप को बनाए रखने के लिए सशक्त भू-कानून लागू करेंगे- मुख्यमंत्री

देवभूमि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति को बनाए रखने के लिए पिछले कई सालों से राज्य में हिमाचल की तरह भू-कानून बनाए जाने की मांग उठती रही है। इस बारे में सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक युवा वर्ग आंदोलन करता रहा है। राज्य में सशक्त भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में भू-कानून लागू करने को सरकार पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के लिए जन-भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

मीडिया के साथ बातचीत में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भू-कानून के लिए गठित समिति की रिपोर्ट सरकार को मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की भावना के अनुरूप सशक्त भू-कानून राज्य में लागू करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।

सीएम धामी ने ये भी कहा कि उत्तराखंड के सनातन स्वरूप को बनाए रखने के लिए जो भी जरूरी हुआ, वो कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हमेशा राज्य हित में कठोर फैसले लिए हैं।जिसके परिणाम सकारात्मक रहे हैं।

Filed under Uttarakhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.