Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 32°C

गले में रुद्राक्ष की माला देख मस्जिद के पास भीड़ ने पूछा नाम, पीटकर किया लहूलुहान: मेरठ में डिलीवरी बॉय और उसके दोस्त पर हमला

गले में रुद्राक्ष की माला देख मस्जिद के पास भीड़ ने पूछा नाम, पीटकर किया लहूलुहान: मेरठ में डिलीवरी बॉय और उसके दोस्त पर हमला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मस्जिद के पास जमा भीड़ ने दो हिंदू युवकों की पिटाई की। पीड़ितों में से एक जोमैटो का डिलीवरी बॉय और दूसरा उसका दोस्त है। मंगलवार (9 अगस्त, 2023) शाम वे डिलीवरी देने आए थे। इसी दौरान 30-40 लोगों की भीड़ ने मारपीट कर उनको लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों के अनुसार भीड़ ने गले में रुद्राक्ष की माला देख उनसे नाम पूछा और मारपीट की।

मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर इलाके का है। जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले नवीन का कहना है कि उसे श्याम नगर में डिलीवरी देने जाना था। लेकिन उसे रास्ता पता नहीं था। इसलिए वह अपने दोस्त ऋतिक को साथ ले जा रहा था। जब वे हरी मस्जिद के पास पहुँचे तो वहाँ भीड़ लगी हुई थी। ऐसे में वह थोड़ा आगे जाकर डिलीवरी एड्रेस के बारे में पूछताछ करने लगा।

इसी दौरान मस्जिद के पास खड़े 30-40 लोग नवीन और ऋतिक के पास आ गए। इसके बाद भीड़ दोनों से उनका नाम-पता पूछने लगी। इस घटना के सामने आए वीडियो में पीड़ित अपना नाम व पता बताते देखे जा सकते हैं। वहीं जोमैटो डिलीवरी बॉय नवीन के गले में पड़ा आईकार्ड भी नजर आ रहा है। पीड़ित नवीन का कहना है कि वह उन लोगों के सामने हाथ जोड़ते हुए कह रहा था कि वह डिलीवरी बॉय है। ऑर्डर देने आया है। बार-बार अपना आईकार्ड भी दिखा रहा था। लेकिन भीड़ उसकी बात सुनने को तैयार नहीं थी।

आरोप है कि दोनों से बातचीत करने के दौरान भीड़ ने ऋतिक के गले में पड़ी रुद्राक्ष की माला तोड़ दी। इसके बाद उनकी पिटाई शुरू कर दी। मुस्लिमों के हमले में ऋतिक नामक युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची। इसके बाद पीड़ितों को हॉस्पिटल ले जाया गया। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि 2 बाइक से 4 लड़के आए थे। वे मस्जिद का वीडियो बना रहे थे। लोगों ने टोका तो अभद्रता करने लगे। इसके बाद मारपीट हुई।

पीड़ित युवकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी। इस मामले में अब तक एक युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी संजय वर्मा का कहना है कि दो लड़के जोमैटो का ऑर्डर देने गए थे। किसी गलतफहमी के कारण उनके साथ मारपीट हुई। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.