Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 29°C

‘जिन सांडों की बात आप कर रहे हैं…’, आवारा पशुओं के मुद्दे पर CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज

‘जिन सांडों की बात आप कर रहे हैं…’, आवारा पशुओं के मुद्दे पर CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने खास अंदाज में पलटवार किया। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री को सांड सफारी शुरू कर देने की नसीहत दी, जिसके जवाब में योगी ने कहा कि जिन सांडों की बात आप कर रहे हैं, वही सांड आपके समय में बूचड़खाने में होते थे। योगी ने कहा कि हमारे समय में ये किसान पशुधन का हिस्सा बने हैं, हमारी सरकार में सांड खेती का हिस्सा है।

योगी ने अखिलेश पर जमकर कसे तंज

सीएम योगी ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा, ‘सामान्य दिनों मे नेता विरोधी दल को सड़क पर सांड नजर आते है, लेकिन कोरोना मे सड़क पर 40 लाख कामगार प्रवासी नहीं दिखे, ये निकले ही नही। इन्हें सड़क पर सांड दिखाई देते हैं, लेकिन जब इनसे लोग आवास मांगने आते थे तो वे इनको नहीं दिखाई देते थे।’ सीएम योगी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को दिक्कत सांड से नहीं, बल्कि अवैध स्लॉटर हाउस के बंद होने से है। एक अन्य मुद्दे पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकार में आपने कांवड़ यात्रा को बैन ही कर दिया था।

‘लोग यूपी मे निवेश के लिए आना चाहते हैं’

योगी ने विपक्ष पर बरसते हुए कहा, ‘सरकार से ‘पिक एंड चूज’ के आधार पर काम नहीं करती। सरकार की पॉलिसी बनी है, उसके आधार पर काम करती है। देश और दुनिया में उत्तर प्रदेश की जो धारणा बन रही है, हो सकता है आपको बुरा लग रहा हो। यह नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। इसको बनाने के लिए परिश्रम और पुरुषार्थ की आवश्यकता पड़ती है। आज उत्तर प्रदेश में सब निवेश करने के लिए आना चाहते हैं। आप लोगों के पास पहले कोई विजन नहीं था।’

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.