Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

पीएम मोदी का सागर दौरा आज, 100 करोड़ की लागत से बनने वाले मंदिर का करेंगे भूमिपूजन

पीएम मोदी का सागर दौरा आज, 100 करोड़ की लागत से बनने वाले मंदिर का करेंगे भूमिपूजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 12 अगस्त 2023 को मध्य प्रदेश की यात्रा पर जाएंगे। दोपहर करीब 2.15 बजे प्रधानमंत्री सागर जिला पहुंचेंगे, जहां वे संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक स्थल पर भूमि पूजन करेंगे। दोपहर करीब 3.15 बजे प्रधानमंत्री धाना में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी स्मारक का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री 4000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क क्षेत्र की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री 100 करोड़ के मंदिर और 1582 करोड़ से ज्यादा की सड़कों का भूमिपूजन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सागर के बड़तूमा में सौ करोड़ की लागत से संत रविदास भव्य मंदिर, स्मारक का भूमि-पूजन करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मोदी ढाना के एयर स्ट्रिप में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते बड़तूमा, ढाना एवं आस पास के तीन किमी के क्षेत्र में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हाट बैलून पर प्रतिबंध रहेगा। पीएम मोदी एनएचएआइ की भारत माला परियोजना के अंतर्गत दो परियोजनाओं की 1582.28 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास करेंगे। वे ढाई हजार करोड़ की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे।

पीएम मोदी कार्यक्रम शेड्यूल

कार्यक्रम में एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और मौजूद रहेंगे। 11:50 पर दिल्ली से चलेंगे, 2:05 पर बड़तूमा आएंगे पीएम प्रधानमंत्री के दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे नई दिल्ली एयरपोर्ट से 11:50 बजे वायु सेना के विमान से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे खजुराहो एयर पोर्ट पर उनका आगमन होगा। प्रधानमंत्री मोदी खजुराहो एयरपोर्ट से दोपहर 1:05 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 2:05 बजे बड़तूमा हेलीपेड पर आएंगे। मोदी बड़तूमा हेलीपेड से कार से कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे। प्रधानमंत्री दोपहर 2.15 बजे से 2.30 बजे तक संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर एवं स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे वे बड़तूमा हेलीपेड आएंगे तथा वे 2.45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.05 बजे ढाना एयर स्ट्रिप पहुंचेंगे। मोदी दोपहर 3:15 बजे ढाना सभा स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री शाम 4:15 बजे ढाना एयर स्ट्रिप से हेलीकाप्टर द्वारा खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से वे वायुयान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

दो परियोजनाओं की सड़कों का शिलान्यास होगा

प्रधानमंत्री ग्राम ढाना स्थित जनसभा में जनसभा भारतमाला परियोजना तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की दो परियोजनाओं के अंतर्गत 1582.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास करेंगे। दो परियोजनाओं के अंतर्गत इन सड़कों की लंबाई लगभग 96 किमी होगी। प्रथम परियोजना-इसकी सड़क टू-लेन होगी। मप्र के विदिशा जिले से होकर गुजर रही है और राज्य की राजधानी भोपाल को जिला अशोक नगर एवं चंदेरी (चंदेरी अपनी रेशम की साड़ियों, ऐतिहासिक किलो/पहाड़ियों एवं भू-दृश्यों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। साथ झांसी को जोड़ेगा। यह परियोजना अशोक स्तम्भ, और बौद्ध स्तूपों तक पहुंच को आसान बनाएगी जो कि सांची, जिला रायसेन में स्थित है जिससे कि क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.