Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

‘मेरी टेबल पर रहती है गणेश की मूर्ति’, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने सुनाई अपने प्राउड हिंदू होने की कहानी

‘मेरी टेबल पर रहती है गणेश की मूर्ति’, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने सुनाई अपने प्राउड हिंदू होने की कहानी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मंगलवार को संत मोरारी बापू की राम कथा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि वो इस कथा में प्रधानमंत्री के रूप में नहीं बल्कि एक हिंदू होने के नाते आए हैं. इस दौरान उन्होंने ‘जय सिया राम’ का नारा लगाया. ब्रिटिश पीएम ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में हो रहे मोरारी बापू के राम कथा में शामिल होना सम्मान की बात है.

ऋषि सुनक ने कहा, ‘मेरे लिए आस्था बहुत ही पर्सनल चीज है. जीवन के हर मोड़ पर यह मुझे रास्ता दिखाता है. प्रधानमंत्री होना बड़े ही सम्मान की बात है लेकिन यह आसान नहीं है. इस पद पर रहकर काम करना आसान नहीं है. कई कठिन मुश्किल फैसले लेने होते हैं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘आस्था मुझे देश के लिए अच्छे काम करने के लिए साहस और शक्ति देता है.’

मेरी टेबल पर रखी है गणेश की मूर्ति

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि जिस तरह मोरारी बापू के आसन के पीछे हनुमान जी की मूर्ति लगी हुई है, उसी तरह 10 डाउनिंग स्ट्रीट में मेरे ऑफिस की टेबल पर गणेश जी की मूर्ति रखी रहती है. भगवान गमेश की मूर्ति मुझे लगातार किसी काम करने से पहले सुनने और उस पर विचार करने की निरंतर याद दिलाती है.

इस दौरान सुनक ने ये भी कहा कि जब वो ब्रिटिश चांसलर (2020) थे तब उन्होंने आधिकारिक आवास 11 डाउनिंग स्ट्रीट पर दिवाली के दिन पहली बार दिया जलाया था. ब्रिटिश पीएम ने कहा कि वो हर त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. इस दौरान उन्होंने जनमाष्टमी के मौके पर मैं अपनी पत्नी के साथ भक्ति वेदांत मनोर मंदिर में जन्माष्टमी मनाने गया था.

 

Filed under World

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.