Skip to content
Wednesday, October 28, 2026

अजमेर की राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रा का फोटो शेयर करने पर बवाल, 1992 के सेक्स कांड में भी तस्वीरों से ही लड़कियों को किया था ब्लैकमेल

अजमेर की राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रा का फोटो शेयर करने पर बवाल, 1992 के सेक्स कांड में भी तस्वीरों से ही लड़कियों को किया था ब्लैकमेल

90 के दशक में राजस्थान के अजमेर में देश के सबसे बड़े सेक्स कांड को अंजाम दिया गया था। पीड़ित छात्राओं को तस्वीरों के जरिए ही तब ब्लैकमेल किया गया था। अब इसी अजमेर के किशनगंज स्थित राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक छात्रा की तस्वीर शेयर किए जाने को लेकर बवाल हुआ है।

गुरुवार (17 जून 2023) देर रात तक यूनिवर्सिटी में इस घटना को लेकर हंगामा चलता रहा। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने एक छात्रा की तस्वीरें एक अन्य गार्ड के साथ शेयर कर उसके बारे में जानकारी जुटाने को कहा। छात्रा की तस्वीरें दिखाकर गार्ड जानकारी हासिल कर रहे था, तभी हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि 6 माह पहले एक छात्रा की आत्महत्या के मामले में भी इस सिक्योरिटी इंचार्ज का हाथ हो सकता है।

सिक्योरिटी ऑफिसर की गिरफ्तारी को लेकर छात्रों का हंगामा गुरुवार रात 9 बजे शुरू हुआ। ऐसा न होने पर छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ की और एक बोलेरो में आग भी लगा दिया। सिक्योरिटी ऑफिसर की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी का भरोसा मिलने के बाद गुरुवार रात 1 बजे हंगामा थमा। हंगामे के दौरान छात्रों ने एक गार्ड से उसका फोन भी छीन लिया था, लेकिन उसने छात्रों से फोन लेकर तस्वीर डिलीट कर दी। इस मामले में शुक्रवार (18 जून 2023) को पुलिस ने एक गार्ड को हिरासत में लिया है।

6 माह पूर्व एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। उस मामले से भी सिक्योरिटी ऑफिसर जुड़ा हो सकता है। 22 दिन पहले भी यहाँ एक छात्रा ने जान दी थी।

 

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.