Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को भारत सरकार की नेशनल असेसमेंट एंड ऐक्रेडिटेशन कौंसिल से सर्वोच्च ए++ ग्रेड मिला

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को भारत सरकार की नेशनल असेसमेंट एंड ऐक्रेडिटेशन कौंसिल से सर्वोच्च ए++ ग्रेड मिला

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को नेशनल असेसमेंट एंड ऐक्रेडिटेशन कौंसिल (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद)- NAAC द्वारा उच्चतम ए++ग्रेड मिला है। NAAC भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की एक ऑटोनोमस संस्था है।

NAAC की मान्यता किसी भी संस्था के इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेसमेंट, अकादमिक पाठ्यक्रम, फैकल्टी क्वालिटी, रिसर्च आउटपुट और स्टूडेंट सपोर्ट सेवाओं सहित विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करती है। एलपीयू ने 4-पॉइंट स्केल पर 3.68 का स्कोर हासिल किया है, जो इन क्षेत्रों में सर्वोच्चता के प्रति इसके वायदे को बताता है। इस तरह, 3.68 के स्कोर के साथ 39;ए++39; ग्रेड प्राप्त करके, एलपीयू ने भारत के सभी ड्यूल मोड विश्वविद्यालयों.

सरकारी और राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विश्वविद्यालयों) के बीच उच्चतम स्कोर प्राप्त किया है। यह भारत के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के बीच मान्यता के पहले चक्र में उच्चतम स्कोर भी है। इसके अलावा, यह भारत के किसी भी राज्य की मान्यता प्राप्त प्राइवेट यूनिवर्सिटी द्वारा प्राप्त किया गया उच्चतम स्कोर है। यह एलपीयू की एकेडेमिक सर्वोच्चता, इनोवेशन और अपने स्टूडेंट्स के ओवरआल डेवलपमेंट की ओर लगातार प्रयास का प्रमाण है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर, एलपीयू के फाउंडर चांसलर और सांसद (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “हम NAAC से 3.68 के उल्लेखनीय स्कोर के साथ उच्चतम 39;ए++ ग्रेड प्राप्त करने पर बहुत उत्साहित हैं। यह उपलब्धि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अकादमिक एक्सीलेंस के उच्च स्टैंडर्ड्स को बनाए रखने के प्रति हमारे वायदे को बताती है। हम इस मान्यता के साथ आने वाली बड़ी जिम्मेदारी को पहचानते हैं जो हमें बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने, इनोवेशन और विद्यार्थियों के ओवरआल विकास को बढ़ावा देने की हमारी इच्छा को प्रेरित करता है। हम अपने विद्यार्थियों को उनके चुने हुए क्षेत्रों में बेहतरी प्राप्त करने और समाज में बढ़िया

योगदान देने के लिए आवश्यक स्किल्स, नॉलेज और वैल्यूज से भरपूर करने के लिए समर्पित हैं। यह ग्रेडिंग हमारे फैकल्टी, स्टाफ मेंबर और स्टूडेंट्स के सामूहिक प्रयासों का ही एक प्रमाण है जिन्होंने क्वालिटी के प्रति हमारे वायदे को अपनाया है और हमें इस महत्वपूर्ण मंजिल को हासिल करने में मदद की है। इस प्रति लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित एक भव्य समारोह में, NAAC से सर्वोच्च 39;A++ ग्रेड प्राप्त करने की घोषणा का स्वागत बड़े हर्ष और उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर शीर्ष लीडरशिप की उपस्थिति भी देखी गई, जिसमें लवली ग्रुप के चेयरमैन श्री रमेश मित्तल; एलपीयू के फाउंडर चांसलर व् सांसद (राज्यसभा) डॉ. अशोक कुमार मित्तल; वाईस चेयरमैन श्री नरेश मित्तल; एलपीयू की प्रो-चांसलर श्रीमती रश्मी मित्तल ; रैंकिंग एवं एक्रेडिटेशन के हेड डॉ. मनीष गुप्ता; प्रो वाईस चांसलर्ज; कार्यकारी डीन; और, अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल रहे। एलपीयू के 2023 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि जल्द ही समाप्त हो रही है। परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अधिक जानने के लिए छात्र यहां क्लिक कर सकते हैं.

 

Filed under Education

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.