Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

बाढ़ को लेकर CM मान का छलका दर्द, बोले- पानी मांगने वालों ने दिखाई पीठ

बाढ़ को लेकर CM मान का छलका दर्द, बोले- पानी मांगने वालों ने दिखाई पीठ

नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की बैठक आज अमृतसर में जारी है, इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर रहें हैं। इसके लिए वह अमृतसर पहुंच भी गए हैं। जहां वह श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से वह सीधा बैठक स्थल होटल ताज स्वर्णा में पहुंच गए है।

बता दें कि इस बैठक में कई बड़े मुद्दों को लेकर चर्चा जारी है। जिसमें अब तक सीएम मान ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड में नियुक्ति, बाढ़ और फर्जी ट्रैवल एजेंट्स का मुद्दा उठाया है।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की नियुक्ति का उठाया मामला

बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (Bhakra Beas Management Board) में मेंबर पावर नियुक्ति का मामला उठाया है। उन्होंने मेंबर पावर की नियुक्ति के लिए पुरानी प्रक्रिया की मांग रखी है। वहीं उन्होंने मेंबर की नियुक्ति में खुली भर्ती का विरोध किया है। सीएम मान ने कहा कि मैं इस बारे में केंद्रीय बिजली मंत्री से भी बात कर चुका हूं। पावर मेंबर की भर्ती पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 के तहत होती है।

बाढ़ प्रभावितों की मदद पर चर्चा

वहीं बैठक में बाढ़ प्रभावितों की मदद का भी मुद्दा उठा है। इसे लेकर पंजाब सीएम भगवंत मान ने हरियाणा और राजस्थान को घेरते हुए कहा कि पिछले दिनों आई बाढ़ से 16 जिलों में नुकसान हुआ है। सीएम ने कहा कि वैसे तो ये राज्य हमेशा पानी मांगते हैं। पर बाढ़ के समय उन्होंने पानी लेने से इनकार कर दिया। सीएम मान ने कहा कि मैं इस मुश्किल घड़ी में अपने लोगों की मदद करना चाहता हूं। हमारे पास हमारे पास बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए फंड मौजूद है।

फर्जी ट्रेवल एजेंट के रजिस्ट्रेशन रद किये जाएं – सीएम

वहीं बैठक में फर्जी ट्रेवल एजेंट के मसले पर मुख्यमंत्री मान सख्त नजर आए। उन्होंने कहा कि कुछ एजेंट टूरिस्ट वीजा पर लोगों को बाहर काम के लिए भेज देते हैं, जिससे भोले भाले लोग विदेशों में फंस जाते हैं। ऐसे ट्रैवल एजेंट्स के रजिस्ट्रेशन रद किये जाएं। सीएम मान ने कहा कि फर्जी एजेंट्स की गतिविधियों पर सांझे तौर पर नजर रखने की जरूरत है। इंडियन इमीग्रेशन एक्ट का पालन सख्ती के साथ करवाने की जरूरत है। इसे लेकर जिला मजिस्ट्रेट और एसएसपी को ज्यादा अधिकार देने की जरूरत है।

सतलुज यमुना लिंक की उठा मुद्दा

बैठक में सतलुज यमुना लिंक यानी की एसवाईएल का मुद्दा उठा है। बता दें कि ये बड़ा ही संवेदनशील मामला है। इसपर सीएम मान ने कहा है कि हमारे पास किसी भी राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है। इस मसले से राज्य की कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसका प्रभाव हरियाणा और राजस्थान पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें मौजूदा स्थिति में उपलब्ध पानी का मूल्यांकन करना चाहिए। सीएम ने कहा कि इसमें नहर बनाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

पंजाब के मंत्रियों ने किया स्वागत

एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब सरकार की ओर से उनका स्वागत किया, वहीं भाजपा के भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ व उनकी टीम ने उनका स्वागत किया।

चंडीगढ़ को सिर्फ पंजाब की राजधानी बनाने का उठा मुद्दा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक में चंडीगढ़ को सिर्फ पंजाब की राजधानी बनाने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब के गांवों को उजाड़ कर बनाया गया है। सीएम ने कहा कि पंजाब की राजधानी की तौर पर चंडीगढ़ का दर्जा बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब की लंबे समय से लटकी इस मांग को पूरा किया जाए।

Filed under India Punjab

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.