Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

Anush Agarwalla ने घुड़सवारी में Bronze मेडल जीतकर रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Anush Agarwalla ने घुड़सवारी में Bronze मेडल जीतकर रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय दल की झोली में एशियन गेम्स में 27 सितंबर को एक के बाद एक मेडल्स आए थे। इसके बाद 28 सितंबर को भारत ने पहला मेडल वुशू में जीता। रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।

इसके बाद अब घुड़सवाली में अनुश अग्रवाला ने ड्रेसेज व्यक्तिगत स्पर्धा में इतिहास रच दिया है। अनुष ने भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक पक्का किया। अनुष और उनके घोड़े एट्रो ने 73.030 का स्कोर कर तीसरा स्थान हासिल किया। यह भारत का व्यक्तिगत ड्रेसेज में पहला पदक रहा। बता दें कि खबर लिखे जाने तक एशियन गेम्स में भारत के अब तक कुल 25 पदक हो गए है, जिसमें 6 गोल्ड, 8 सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज शामिल है।

Asian Games 2023: अनुष अग्रवाला ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स में भारत को अनुष अग्रवाला ने 25वां पदक दिलाया। घुड़सवारी की ड्रेसेज इंडिविजुअल इवेंट में अनुश ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। एशियन गेम्स में घुड़सवारी की ड्रेसेज इंडिविजुअल इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जबकि मलेशिया ने 75.780 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता और हांगकांग ने 73.450 अंक के साथ रजत पदक जीता।

बता दें कि एशियाई खेलों में घुड़सवारी में यह भारत का 14वां पदक रहा। घुड़सवारों ने हांगजोउ में ड्रेसेज टीम सहित 4 स्वर्ण पदक जीते हैं। अनुष अग्रवाला ने टीम फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन किया था और टीम के आखिरी राइडर के रूप में बेहतरीन कोशिश से भारत की पदक की उम्मीदें बढ़ा दी थी।

Filed under India Sports

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.