Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

PM Modi ने ‘राष्ट्रपिता’ को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी कालजयी शिक्षाएं हमें राह दिखाती हैं

PM Modi ने ‘राष्ट्रपिता’ को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनकी कालजयी शिक्षाएं हमें राह दिखाती हैं

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिराल और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भी गांधी जी को उनकी जयंती पर याद किया।

हमारा पथ आलोकित करती हैं गांधी जी की कालजयी शिक्षाएं: PM

पीएम मोदी (PM Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- गांधी जयंती के विशेष अवसर पर मैं महात्मा गांधी को नमन करता हूं। उनकी कालजयी शिक्षाएं हमारा पथ आलोकित करती रहती हैं।

‘महात्मा गांधी का प्रभाव वैश्विक है’

प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) का प्रभाव वैश्विक है, जो संपूर्ण मानव जाति को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। हम सदैव उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करते रहें। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार प्रत्येक युवा को उस परिवर्तन का वाहक बनने में सक्षम बनाएं, जिसका उन्होंने सपना देखा था, ताकि सर्वत्र एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिले।

पीएम मोदी ने कैसमी के वीडियो को किया शेयर

पीएम मोदी ने एक्स पर जर्मनी की कैसमी के वीडियो को भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार दुनिया भर के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं। कैसमी (CassMae) द्वारा गाया गया ‘वैष्णव जन तो’ का यह भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण अवश्य सुनें, जिसका उल्लेख मैंने हाल ही में Mann Ki Baat के दौरान किया था। इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

राष्ट्रपति मुर्मु ने राजघाट पहुंचकर गांधी जी को दी श्रद्रांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजघाट पहुंचकर गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले, एक अक्टूबर की शाम को राष्ट्रपति ने लोगों से देश के कल्याण के लिए समर्पित होकर अपने विचारों, भाषण और कार्यों में गांधी जी के मूल्यों और शिक्षाओं का पालन करने की अपील की।

उपराष्ट्रपति ने कहा- गांधी जी के सिद्धांतों को करें याद

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‘एक्स’ पर कहा कि गांधी जयंती पर, जब हम राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, तो आइए हम सत्य और अहिंसा के उनके सिद्धांतों को याद करें, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम का मार्गदर्शन किया। आइए, हम भारत की सर्वाधित प्रगति के लिए आत्मनिर्भरता और सार्वभौमिक भाईचारे के उनके दृष्टिकोण को कायम रखने का संकल्प लें।

 

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.