Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

NewsClick के बाद सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के घर पर मुंबई पुलिस की छापेमारी, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

NewsClick के बाद सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के घर पर मुंबई पुलिस की छापेमारी, नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई पुलिस ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के जुहू स्थित आवास पर तलाशी ली। इससे पहले आज सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ऑनलाइन पोर्टल न्यूजक्लिक से जुड़े कई पत्रकारों और उसके 30 परिसरों पर छापेमारी की।

छापेमारी के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे इसको न्यायोचित ठहराना ठीक नहीं लगता। अगर किसी ने गलत किया है तो उस पर जांच एजेंसियां काम करती हैं। यह कहीं नहीं लिखा कि अगर आपके पास गलत तरह से पैसा आया होगा, आपत्तीजनक कार्य हुआ होगा तो उस पर जांच एजेंसी काम नहीं कर सकती। जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं और वे अपनी कार्रवाई नियमों को देखकर करती हैं।”

न्यूजक्लिक पर यह कार्रवाई इतिहास में दर्ज होगी- मनोज झा

वहीं, राजद सासद मनोज झा ने न्यूजक्लिक पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि आज की यह कार्रवाई इतिहास में दर्ज होगी। उन्होंने बात करते हुए कहा, “गांधी जयंती के ठीक बाद इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और दूर्भावनापूर्ण कार्रवाई नहीं हो सकती। जो लोग आप से सवाल पूछें, आपकी भजन मंडली में शामिल न हों उनके साथ यह मानक संचालन प्रक्रिया बन गई है। आज की यह कार्रवाई इतिहास में दर्ज होगी। कल बिहार की जातीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट आई है, इसके बाद आपकी (बीजेपी) जमीन खिसक रही है इसलिए आपने यह कार्रवई की।”

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.