Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

लगातार धरती की ओर बढ़ रहा खतरा, इस साल हो सकती है भीषण टक्कर, NASA ने जताया अनुमान

लगातार धरती की ओर बढ़ रहा खतरा, इस साल हो सकती है भीषण टक्कर, NASA ने जताया अनुमान

इस बड़े से ब्रह्माण्ड में हमारे सौरमंडल के अलावा हजारों सौरमंडल हैं। इन हजारों सौरमंडल में लाखों गृह हैं। हालांकि इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके साथ ही हमारे ही सौरमंडल में लाखों एस्टेरॉयड हवा में मंडरा रहे हैं। इन्हीं में से एक एस्टेरॉयड धरती के लिए खतरा बन रहा है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने बताया है कि एक विशाल एस्टेरॉयड धरती से टकरा सकता है, जिससे पृथ्वी को बड़ा नुकसान हो सकता है। एजेंसी ने बताया है कि यह एस्टेरॉयड 4 करोड़ साल से भी ज्यादा पुराना है। इसके साथ ही इससे हमारे गृह पर जीवन से जुड़ा हुआ एक ख़ास कनेक्शन भी है।

एस्टेरॉयड की असली पहचान 1999 RQ36

NASA के अनुसार, इस एस्टेरॉयड की असली पहचान 1999 RQ36 है। इसकी खोज साल 1999 में की गई थी। जिसके बाद इस एस्टेरॉयड को बेनू नाम दिया गया, जोकि नार्थ कैरोलाइना के एक 9 साल के बच्चे ने दिया था। अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने अनुमान लगाया है कि यह एस्टेरॉयड 24 सितंबर 2182 को धरती से टकरा सकता है। इस एस्टेरॉयड के टकराने की वजह से धरती पर बड़ा विनाश हो सकता है। एजेंसी ने बताया है कि बेनू हर 6 साल में धरती के पास से गुजरता है। यह साल 1999, 2005 और 2011 में धरती के बेहद ही करीब से गुजर चुका है।

धरती से टकराने की संभावनाएं केवल 0.037 प्रतिशत

वैज्ञानिकों ने बताया है कि बेनू के धरती से टकराने की संभावनाएं केवल 0.037 प्रतिशत ही हैं लेकिन इसके बाद भी यह खतरा बहुत ही बड़ा है। उन्होंने बताया कि अगर बेनू धरती से टकराता है तो यह 1200 मेगाटन की एनर्जी छोड़ सकता है। यह एनर्जी अब तक के किसी भी परमाणु हथियार से 24 गुना ज्यादा घातक होगा। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि इसका आकर न्यूयॉर्क के एम्पयार स्टेट बिल्डिंग से भी बड़ा है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि बेनू में कुछ ऐसे आर्गोनिक मालेक्युलास के होने की भी संभावना है, जिससे धरती पर जीवन की शुरुआत हुई थी।

 

 

Filed under India World

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.