Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर बनी फिल्म

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर बनी फिल्म

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर बनी फिल्म “गडकरी” 27 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म मराठी मे बनाई गई है। इस फिल्म का पोस्टर भी सामने आया है। देश मे महामार्गों को नया रूप देने वाले और भारत के हाईवे-मैन के तौर पर पहचाने जाने वाले नितिन गडकरी के जीवन पर यह फिल्म बनाई गई है। बता दें कि बायोपिक की ये परंपरा नई नहीं है, पिछले कुछ सालों में कई राजनेताओं पर फिल्में बनी हैं और इस क्रम में अब केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के जीवन पर बनी फिल्म 70 mm के पर्दे पर आने वाली है।

27 अक्टूबर को रिलीज हो रही फिल्म

वहीं अब फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। गडकरी विदर्भ के पहले ऐसे नेता हैं जिनके जीवन पर 70 एमएम की स्क्रीन पर बायोपिक प्रदर्शित होने जा रही है। 27 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुराग भुसारी फिल्म गडकरी के निर्देशक हैं, इसकी कथा, पटकथा भी उनकी ही है और अक्षय देशमुख इस फिल्म के निर्माता हैं।

दिखेंगे गडकरी के जीवन के अहम पड़ाव

इस फिल्म के जरिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जीवन के अनछुए पहलु स्क्रीन पर दर्शकों को देखने को मिलेंगे। फिल्म में गडकरी का संघर्ष, जनसंघ से भाजप तक की यात्रा, संघ के स्वयंसेवक के तौर पर उनका योगदान, राजनीतिक यात्रा, इन सभी बातों को फिल्म के माध्यम से दिखाया जायेगा।

इन नेताओं के ऊपर भी बन चुकी बायोपिक

गौरतलब है कि इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, डॉक्टर मनमोहन सिंह, शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे जैसे कई नेताओं के जीवन पर आधारित फिल्में भी सिनेमा घरो में प्रदर्शित हो चुकी हैं। इस फिल्म में नितिन गडकरी की भूमिका किसने निभाई है, यह फिलहाल सस्पेंस रखा गया है और अभी सिर्फ फिल्म का पोस्टर ही रिलीज किया गया है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.