Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 34°C

उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई इतनी तीव्रता

भारत के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहा है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के बाद आज सोमवार सुबह को उत्तराखंड के पिथोरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4 दर्ज की गई। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं इससे पहले 5 अक्टूबर को भी उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी भूकंप आया था। भारतीय भूकंप केंद्र के अनुसार, गुरूवार रात लगभग 3:49 पर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

वहीं इससे पहले रविवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए थे । ये झटके गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बहुत तेज महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, फरीदाबाद में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई है। भूकंप करीब 4 बजकर 8 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप के डर से लोग अपने घरों और ऑफिस के बाहर निकल आए। दो हफ्ते में दूसरी बार दिल्ली एनसीआर में भूकंप की वजह से धरती कांपी है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

  • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
  • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
  • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
  • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
  • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
  • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
  • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
  • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा

 

Filed under Uttarakhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.