Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

69th National Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सितारों को देंगी सम्मान, ये है विजताओं की लिस्ट

69th National Film Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सितारों को देंगी सम्मान, ये है विजताओं की लिस्ट

24 अगस्त 2023 को नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गयी थी, जहां डायरेक्टर्स से लेकर बेस्ट म्यूजिक और बेस्ट एक्टर्स से लेकर, विनर्स के नामों की लिस्ट जारी की गयी थी। देश के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्डस ’69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स’ की तैयारियां शुरू हो चुकी है।

17 अक्टूबर को इसका आयोजन किया जा रहा हैं, जहां अब बस कुछ ही घंटो में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों इंडियन सिनेमा से जुड़ी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। आलिया भट्ट से लेकर अल्लू अर्जुन और एस एस राजामौली तक सितारे दिल्ली पहुंच चुके हैं, जहां इस कार्यक्रम का आयोजन होना है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सितारे

सोमवार को जहां अल्लू अर्जुन से लेकर, एस एस राजामौली और एम-एम कीरवानी सहित कई स्टार्स को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। तो वहीं आलिया भट्ट को उनके पति रणबीर कपूर और करण जौहर के साथ मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जो मंगलवार को होने वाले 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में शामिल होने के लिए(69th National Film Awards 2023) निकले।

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स विजेताओं की लिस्ट-

  • बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगुबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- देवी श्री पसंद (पुष्पा-2) – गाने के लिए
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन – एमएम कीरवानी(RRR- बैकग्राउंड म्यूजिक)
  • बेस्ट फीचर फिल्म- रॉकेट्री
  • बेस्ट डायरेक्टर- निखिल महाजन (गोदावरी)
  • बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट – RRR
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड- शेरशाह, विष्णुवर्धन
  • राष्ट्रीय एकता पर बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार- द कश्मीर फाइल्स
  • बेस्ट चाइल्ट आर्टिस्ट: भाविन रबारी ( छैलो शो)
  • बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काला भैरव ( आरआरआर)
  • बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम
  • बेस्ट कन्नड़ फिल्म: 777 चार्ली
  • बेस्ट गुजराती फिल्म: छैलो शो
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल, इराविन निजल
  • नॉन फीचर स्पेशल- दुआ

जानें कब और कहां देख सकते हैं आप नेशनल फिल्म अवॉर्ड

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 प्रोगाम के खास प्रोग्राम के लिए हर कोई उत्साहित है। आप ये सेरेमनी 1:30 बजे के करीब DDNational के यूट्यूब चैनल पर लाइव टेलीकास्ट होगी।

दूरदर्शन ने हाल ही अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट परजानकारी शेयर करते हुए बताया कि नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2023 का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा।

जहां आप उनके YouTube चैनल से जुड़कर इस पूरे कार्यक्रम को लाइव देख सकते हैं। आपको बता दें कि 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में उन फिल्मों को सम्मानित किया जा रहा है, जो 2021 और 2022 में रिलीज हुई थीं।

Filed under India Delhi Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.