Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

पंजाब में AAP विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ED की हिरासत में

पंजाब में AAP विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ED की हिरासत में

पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम उनको अपने साथ लेकर चली गई है. बताया जा रहा है कि जसवंत सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र अमरगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे उसी वक्त ईडी की टीम वहां पहुंची और उनको अपने साथ लेकर चली गई है.

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम विधायक को एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी के जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय लेकर जा रही है. आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह पर इससे पहले साल 2022 में सीबीआई भी रेड डाल चुकी है. उन पर उनके परिवार के आधिपत्य वाली एक कंपनी के लिए लिए गए 40 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले को लेकर जांच चल रही है.

विधायक पर आरोप है कि उनके परिवार के आधिपत्य वाली कंपनी ने बैंक से करीब 40 करोड़ रुपए का लोन किसी कारण से लिया था, लेकिन बिजनेस में इस्तेमाल ना करके उसे पैसे का इस्तेमाल किसी और जगह किया गया. बाद में लोन की रिकवरी नहीं होने के बाद कंपनी को बैंक के द्वारा एनपीए घोषित कर दिया गया.

सीबीआई ने जब्त की थी 17 लाख रुपए कैश

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की रेड में करीब 17 लाख रुपए कैश के साथ-साथ कुछ विदेशी मुद्रा नोट और संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए गए थे. सीबीआई अभी इस मामले की जांच कर ही रही है कि अब इसमें ईडी की एंट्री हो गई है. ईडी की टीम अब मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करेगी.

दिल्ली से लेकर पंजाब तक AAP नेता रडार पर

बता दें कि दिल्ली से लेकर पंजाब तक आम आदमी पार्टी के नेता ईडी और सीबीआई के रडार पर हैं. दिल्ली में कथित शराब घोटाले में सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह सलाखों के पीछे हैं. ईडी ने अपनी जांच में इन नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाया है. इन नेताओं में से कई को तो सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिल पाई है.

Filed under Punjab India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of Gujarat.