Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

‘5 साल में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीडिया-मनोरंजन बाजार होगा, फिल्म फेस्टिवल में बोले अनुराग ठाकुर

‘5 साल में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीडिया-मनोरंजन बाजार होगा, फिल्म फेस्टिवल में बोले अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि भारत अगले पांच सालों में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीडिया और मनोरंजन बाजार बन जाएगा। ठाकुर ने यह बातें सोमवार को गोवा की राजधानी पणजी में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के 54वें संस्करण के उद्घाटन पर कहीं।

मंत्री अनुराग ठाकुर आगे कहा, पहली बार, आईएफएफआई ने देश में परिवर्तनकारी वेब सीरीज के माध्यम से ओरिजनल कंटेंट बनाने वालों को ओटीटी पुरस्कार देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “भारत एक तरफ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मीडिया और मनोरंजन उद्योग के मामले में भी भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। अगले पांच सालों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ ही दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मीडिया और मनोरंजन बाजार होगा।”

इस बार हम कुछ नई पहल कर रहे हैं- ठाकुर

मंत्री ने कहा कि पिछले साल के संस्करण में हमने कुछ नई पहल की थी, इस बार भी हम कुछ नई पहल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार से आईएफएफआई सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज को ओटीटी पुरस्कार देगा। यह भारत में ओरिजनल कंटेंट निर्माताओं की परिवर्तनकारी भूमिका की स्वीकार्यता को बढ़ाएगा।

ओटीटी ने कोरोना के समय लोगों का मनोरंजन किया

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि यह मान्यता ओटीटी को भी दी गई है क्योंकि इसने कोरोना के समय जब सबकुछ बंद था तो, लोगों का मनोरंजन किया है। उन्होंने कहा, “ओटीटी वर्तमान में 28 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ रहा है। यही वजह है कि हमने इस पुरस्कार को शुरू करने का फैसला किया है।

5,000 फिल्मों और वृत्तचित्रों को डिजिटल किया जाएगा

ठाकुर ने कहा, “हम आपको राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत एनएफडीसी और एनएफएआई के द्वारा मंजूर की गई बेहतरीन कृतियों के सात विश्व प्रीमियर दिखाने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा, इस मिशन के तहत 5,000 फिल्मों और वृत्तचित्रों को रिस्टोर और डिजिटल किया जाएगा।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.