Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

रोजगार मेले में कल 51,000 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी, पीएम मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

रोजगार मेले में कल 51,000 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी, पीएम मोदी बांटेंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार 30 नवंबर को 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त होने वाले इन कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।

देशभर में रोजगार मेले का आयोजन

बता दें कि जिन विभागों में इन नवनियुक्त कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा उनमें राजस्व, गृह, उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा, वित्तीय सेवाएं, रक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, और श्रम और रोजगार शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि ‘रोजगार मेला’ के हिस्से के रूप में देश भर में 37 स्थानों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

विभिन्न क्षेत्रों में मिलेंगी नौकरियां

रोजगार मेले के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्रशासित प्रदेशों में भी भर्तियां हो रही हैं। बताया गया कि रोजगार मेला रोजगार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है। नई नियुक्तियां देश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को मजबूती देने में योगदान देंगी, जिससे पीएम मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में मदद मिलेगी।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.