Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

पीएम मोदी ने मिचौंग तूफान में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई, कहा- मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ

पीएम मोदी ने मिचौंग तूफान में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताई, कहा- मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मिचौंग चक्रवात में जान गंवाने वाल लोगों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। चक्रवात मिचौंग मंगलवार को दोपहर साढ़े 12 बजे से ढाई बजे के बीच 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंध प्रदेश के बापटला जिले में तट से टकराया था। इसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करके कहा, “मेरी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ है जिन्होंने चक्रवात मिचौंग के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है, खासकर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के लोगों के साथ है। मेरी प्रार्थनाएं इस चक्रवात में घायल या प्रभावित लोगों के साथ हैं। अधिकारी प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जमीन पर अथक प्रयास कर रहे हैं और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक अपना काम जारी रखेंगे।”

मिचौंग ने आंध्र-तमिलनाडु में मचाई तबाही

मिचौंग ने आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। यहां सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं, नदियां-नहरें और तालाब उफान पर हैं, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्य में हजारों एकड़ फसलें डूब गई हैं। तमिलनाडु के चेन्नई और आसपास के इलाकों में सोमवार को आए मिचौंग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.