Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

आंध्र प्रदेश के CM जगन रेड्डी ने दुर्गा मंदिर में 216 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखी, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

आंध्र प्रदेश के CM जगन रेड्डी ने दुर्गा मंदिर में 216 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखी, मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को विजयवाड़ा में श्री दुर्गा मल्लेश्वर स्वामी वरला देवस्थानम (दुर्गम्मा मंदिर) में 216 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कार्यों में अन्न प्रसादम भवनम, एक शानदार कतार (Queue) कॉम्पलेक्स, एक एक्ट्रा कतार कॉम्पलेक्स और अन्य दूसरी सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, मंदिर के विकास की नींव रखने के अलावा सीएम जगन रेड्डी ने 70 करोड़ रुपये की अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने 4 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्मित आठ मंदिरों का भी उद्घाटन किया। बाद में मुख्यमंत्री ने पूजा की, इस दौरान पुजारियों ने उन्हें देवी दुर्गा का चित्र और प्रसाद भेंट किया।

उपमुख्यमंत्री के सत्यनारायण भी रहे मौजूद

इस दौरान आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के सत्यनारायण, गृह मंत्री तनेती वनिता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Filed under Andhra Pradesh India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.