Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

AMU में पढ़ने वाली पूर्व हिन्दू छात्रा गायब, पिता ने पुलिस से कहा-मेरी बेटी के साथ लव जिहाद हुआ

AMU में पढ़ने वाली पूर्व हिन्दू छात्रा गायब, पिता ने पुलिस से कहा-मेरी बेटी के साथ लव जिहाद हुआ

उत्तर प्रदेश के अलीगड़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में एक बार फिर से लव जिहाद की घटना प्रकाश में आई है। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली पूर्व हिन्दू छात्रा के साथ मुस्लिम लड़के द्वारा लव जिहाद किए जाने का आऱोप है। ये आरोप पीड़िता के परिजनों ने लगाए हैं। इस मामले में पुलिस में शिकायत की गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की एक पूर्व हिन्दू छात्रा अपने घर से लापता हो गई है। इसी के बाद मामले की शिकायत करते हुए पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया है कि यह लव जिहाद की घटना है, मेरी लड़की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ा करती थी, यहीं से उसने एमए किया है, उसके बाद उसकी दिल्ली में जॉब लग गई, जहां से वह लापता हो गई है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में रहती थी। इस मामले में उन्होंने लक्ष्मीनगर थाने में शिकायत की थी। जांच के बाद पता चला कि एएमयू पढ़ने के दौरान वो अख्तर हुसैन नाम के मुस्लिम शख्स के टच में थी। अख्तर भी विश्वविद्यालय से ही बीटेक कर रहा था।

कैसे हुआ खुलासा

हिन्दू लड़की दिल्ली में अपनी सहेली के साथ रहती थी। एक दिन उसके पिता ने उसे फोन किया तो उसने नहीं उठाया। जब बार-बार यही सिलसिला चलता रहा तो उसके पिता ने दिल्ली जाने का निर्णय लिया। जब वो दिल्ली में बेटी के कमरे पर पहुंचे तो वो वहां नहीं थी। उसकी सहेली ने बताया कि वो तो अलीगढ़ के लिए निकल गई है। वहीं से अख्तर के बारे में पता चला। बाद में उन्होंने थाने जाकर रिपोर्ट किया। बताया जाता है कि अख्तर बिहार का रहने वाला है और वो लड़की को लेकर वहीं गया है।

लड़की के पिता ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आशंका जताई है कि ये लव जिहाद का गैंग है और उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर फंसा लिया गया। लड़की के पिता ने ये भी दावा किया है कि उनके घर से 630000 रुपए के गहने औऱ कैश गायब हैं, जिसे उन्होंने उसकी शादी के लिए बचा कर रखा था। इस मामले में सीओ विशाल चौधरी ने कहा कि यह मामला थाना बन्ना देवी का है। चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह मामला थाना बन्ना देवी का है. एक पिता द्वारा अपनी पुत्री पर चोरी का आरोप लगाया गया है. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. शेष मामले दिल्ली के लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन से संबंधित है. शेष वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है. एक पिता द्वारा अपनी पुत्री पर चोरी का आरोप लगाया गया है। वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.