Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान किया, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान किया, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी ने राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि मध्य प्रदेश के लिए मनोहर लाल खड्टर, के लक्ष्मी औऱ आशा लखे़ड़ा पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी ने सर्वानंद सोनवाल, अर्जुन मुंडा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पार्टी के अंदर लंबे मंथन के बाद अब धीरे-धीरे सीएम के नाम का खुलासा हो जाएगा। फिलहाल पार्टी ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों का नाम तय कर दिया है। ये पर्यवेक्षक विधायक दल की मीटिंग के दौरान मौजूद रहेंगे और उनके फैसलों से केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराएंगे। विधायक दल की मीटिंग में ही मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाता है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.