Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

धीरज साहू का ‘कुबेर लोक’, 200 करोड़ से ज्यादा कैश के बाद अब 3 बैग ज्वलेरी बरामद

धीरज साहू का ‘कुबेर लोक’, 200 करोड़ से ज्यादा कैश के बाद अब 3 बैग ज्वलेरी बरामद

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर को अब लोग कुबेर लोक भी कहने लगे हैं क्योंकि कैश मिलने का सिलसिला अभी तक खत्म नहीं हुआ है. इनकम टैक्स विभाग की टीम छापेमारी में अब तक 225 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद कर चुकी है. रांची में आयकर विभाग के अधिकारी शनिवार को 3 बैगों को लेकर साहू के आवास से निकले.

जिस गाड़ी में इन बैगों को रखा गया था वो ओडिशा नंबर की थी. अधिकारियों के साथ एक सीआईएसएफ का जवान भी गाड़ी में नजर आया. आयकर विभाग की टीम रांची में धीरज साहू के रेडियम रोड स्थित आवास सुशीला निकेतन से ये तीन सूटकेस ले गयी है. आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार इस बैग में आवास से बरामद ज्वेलरी थी.

अब 3 सूटकेस ज्वेलरी बरामद

बता दें कि अब तक 225 करोड़ कैश के बाद 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. आयकर विभाग की टीम इस बात का पता लगा रही है कि साहू ने और कितनी काली कमाई छुपा रखी है. इसी को लेकर साहू के घर पर इनकम टैक्स की रेड अभी भी जारी है. उनके घर से बीते दो दिनों में इतना कैश मिला है कि उसे गिनने वाली मशीन तक खराब हो गई. साहू के घर पर अभी भी अधिकारी और सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं.

बीजेपी ने की गिरफ्तारी की मांग

वहीं कांग्रेस सांसद साहू के घर इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने के बाद झारखंड में इसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. बीजेपी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आयकर विभाग द्वारा ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ की जा रही तलाशी के माध्यम से अब तक लगभग 225 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है.

कंपनी के प्रभारी के घर से भी पैसे बरामद

आयकर विभाग की टीम ने बंटी साहू के घर से मनी बैग के लगभग 19 पैकेट जब्त किए, जिन्हें उस क्षेत्र के शराब कारखानों के रखरखाव के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था. सुदपारा के पास एक घर में छापेमारी कर पैसे जब्त किये गये. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की रकम 20 करोड़ के पार हो सकती है. सूत्रों से मिली जानकारी छापे वाली जगह से बैंक में पैसा पहुंचाया जा रहा है. आयकर विभाग द्वारा तीन दर्जन नोट गिनने वाली मशीनों से नोटों की गिनती की जा रही हैं. सूत्रों ने बताया कि चूंकि मशीनें सीमित क्षमता की हैं, इसलिए गिनती धीमी गति से चल रही है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.