Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

‘ये लोग मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर रहे हैं काम…’, केरल के राज्यपाल ने SFI के विरोध प्रदर्शन पर कहा

‘ये लोग मुख्यमंत्री के निर्देश पर कर रहे हैं काम…’, केरल के राज्यपाल ने SFI के विरोध प्रदर्शन पर कहा

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को सीएम पिनराई विजयन पर शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया। आरोप के बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ SFI द्वारा काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया।

SFI द्वारा काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, “पुलिस को इन उपद्रवियों, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने से रोका गया है.यह पांचवीं घटना थी, वे कार पर हमला करने के लिए काले झंडे के डंडे का उपयोग कर रहे थे. कार पर बहुत सारी खरोंचें हैं. ये लोग मुख्यमंत्री के निर्देश पर काम कर रहे हैं. मैं किसी को डराने की कोशिश नहीं करता और मेरे किसी भी चीज से डरने का सवाल ही नहीं उठता है।”

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ SFI द्वारा काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता वी. मुरलीधरन ने कहा, “तिरुवनंतपुरम में कल की घटना जहां केरल के राज्यपाल पर हमला किया गया, वह राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के स्तर को दर्शाता है। राजभवन से हवाई अड्डे तक उनकी यात्रा के दौरान उन पर तीन बार हमला किया गया। इन लोगों को सत्तारूढ़ मोर्चे द्वारा छूट दी गई और पुलिस ने उन लोगों के हितों के अनुरूप काम किया”

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.