Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

सांसदों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय मुद्दे और मोदी सरकार कैसी है? लोगों का मूड जानने के लिए NaMo app ने शुरू किया सर्वेक्षण

सांसदों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय मुद्दे और मोदी सरकार कैसी है? लोगों का मूड जानने के लिए NaMo app ने शुरू किया सर्वेक्षण

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा तेजी से तैयारी कर रही है। चुनाव में सबसे खास उम्मीदवारों का चयन और फिर उसके बाद टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा ने ‘नमो’ ऐप के जरिए जनता का मूड भांपना शुरू कर दिया है।

ऐसे में चुनाव से चंद महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो ऐप ने मंगलवार को अलग-अलग मुद्दों पर जनता का मूड जानने के लिए सर्वेक्षण शुरू किया। इसमें मोदी सरकार के प्रदर्शन और स्थानीय सांसद के बारे में लोगों से राय ली जाएगी।

इस सर्वेक्षण को ‘जन मन सर्वेक्षण’ नाम दिया गया है। सर्वेक्षण में केंद्र सरकार के कामों, राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों और स्थानीय सांसदों के निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

यह एक परिवर्तनकारी सर्वेक्षण है- भाजपा

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, यह एक परिवर्तनकारी सर्वेक्षण है, जिसका मकसद एक आम आदमी के दिमाग में जाकर यह जानना है कि लोगों के मन में क्या चल रहा है। सूत्र ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा टेक्नोलॉजी को महत्व दिया है और इसके माध्यम से लोगों तक पहुंचने का समर्थन किया है।

निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य दूसरे लोकप्रिय नेता कौन हैं?

भाजपा ने कहा कि इस सर्वेक्षण से लोगों से उनके निर्वाचन क्षेत्र में अन्य दूसरा लोकप्रिय नेता कौन है इसके बारे में भी पूछा जाएगा। पार्टी का कहना है कि इस सर्वेक्षण से आम लोगों की राय को जानने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भाजपा का कहना है कि यह दर्शाता है कि लोकतंत्र में हर आदमी का दृष्टिकोण कितना महत्व रखता है।

यूजर फ्रेंडली होगा सर्वेक्षण

वहीं, एक भाजपा नेता ने कहा कि सर्वेक्षण की मुख्य विशेषताओं में से एक इसका यूजर फ्रेंडली होना है, जिससे हम लोकसभा क्षेत्रों में जाकर प्रश्न पूछ सकते हैं। उन्होंने कहा कि नमो एप के जरिए पूछे जाने वाले प्रश्नों में सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं का प्रभाव है, जो लोगों को सबसे अधिक उत्साहित करेंगे।

नमो ऐप पर जन मन सर्वे क्या है?

बता दें कि नमो ऐप एक ऐसा मंच है जहां पीएम मोदी भारत की विकास यात्रा के बारे में सार्थक चर्चा करने के लिए लोगों से सीधे संवाद करते हैं। जन मन सर्वेक्षण लोगों के लिए आसान उत्तर देने वाले प्रश्नों का एक सेट प्रस्तुत करता है। इसमें सरकार और नेतृत्व के जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर लोगों की राय ली जाती है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.

One India News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.