Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति की मिमिक्री की, राहुल गांधी बनाते रहे वीडियो, भड़के जगदीप धनखड़

TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति की मिमिक्री की, राहुल गांधी बनाते रहे वीडियो, भड़के जगदीप धनखड़

संसद में विपक्षी नेता शालीनता और मर्यादा की भाषा लगातार भूलते जा रहे हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक वाकया मंगलवार (19 दिसंबर 2024) को देखने को मिला, जब टीएमसी के राज्यसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने शर्मनाक हरकत करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाते दिखे। इस घटना के बाद उप राष्ट्रपति ने ऐसे राजनेताओं की आलोचना की है।

बड़ी बात ये है कि कल्याण बनर्जी वहीं सांसद हैं, जिन्हें बाकी सांसदों के साथ ही निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, मंगलवार को विपक्षी नेता संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान कल्याण बनर्जी ने उप राष्ट्रपति की मिमिक्री कर ली। वहीं राहुल गांधी अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाते दिखे। इस घटना को उप राष्ट्रपति धनखड़ ने हास्यास्पद और पूरी तरह से अस्वीकार्य करार दिया। उन्होंने कहा, “गिरावट की कोई हद नहीं होती है। मैंने टीवी पर देखा आपके एक बड़े नेता वीडियो बना रहे थे, जब दूसरे नेता मिमिक्री कर रहे थे। सद्बुद्धि आए उन्हें। कुछ तो जगह बक्शो।”

ये शर्मनाक है: जगदीप धनखड़

इस घटना को लेकर उप राष्ट्रपति ने कहा, “राज्यसभा के सभापति का कार्यालय और अध्यक्ष का कार्यालय बहुत अलग है। राजनीतिक दलों के अपने-अपने अंतर्विरोध होंगे, उनके बीच आदान-प्रदान होगा, लेकिन कल्पना कीजिए आपकी पार्टी का एक वरिष्ठ नेता, दूसरी पार्टी के दूसरे सदस्य की वीडियो ग्राफी कर रहा है। सभापति की नकल, स्पीकर की नकल। कितना हास्यास्पद, कितना शर्मनाक, कितना अस्वीकार्य।”

वीडियो में क्या है?

दरअसल, लोकसभा और राज्यसभा के निलंबित सांसद संसद के मकर द्वार की सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी सभापति जगदीप धनखड़ की नकर उतार रहे थे। वीडियो में देख सकते हैं कि राहुल गांधी वहां खड़े होकर हंस रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं।

बता दें कि संसद की सुरक्षा उल्लंघन के मुद्दे पर विपक्षी सांसद संसद की कार्यवाही को बाधित कर रहे थे। कई बार समझाने के बाद भी जब वो नहीं माने तो अनुशासन हीनता के चलते कई सांसदों को निलंबित कर दिया गया था। गौरतलब है कि अब तक लोकसभा और राज्यसभा के कुल 92 सांसद निलंबित हो चुके हैं।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.