Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

370 से लेकर नई आपराधिक न्याय प्रणाली तक जो कुछ भी इन 5 सालों में हुआ, वो ऐतिहासिक है- मंत्री प्रह्लाद जोशी

370 से लेकर नई आपराधिक न्याय प्रणाली तक जो कुछ भी इन 5 सालों में हुआ, वो ऐतिहासिक है- मंत्री प्रह्लाद जोशी

संसद के शीतकालीन सत्र के समापन पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में तीन विधेयक- भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023, भारतीय न्याय संहिता, 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 संसद में पारित किए गए। कल….संसद के शीतकालीन सत्र में कुल 19 बिल पास हुए हैं।

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि 370 से लेकर नई आपराधिक न्याय प्रणाली तक जो कुछ भी इन 5 सालों में हुआ है, वो ऐतिहासिक है। तीन तलाक से लेकर कई अहम बिल पारित हुए हैं। 4 दिसंबर से ये सत्र शुरू हुआ था जो कल यानी 21 दिसंबर को पूर्ण हुआ। इस सत्र में 18 दिनों में 14 बैठकें की गईं। दोनों सदनों में 19 बिल पारित किए गए हैं। आप सब जानते हैं कि जिस दिन सुरक्षा चूक की घटना हुई उसके बाद भी 2 से लगभग 2:40 तक सदन चला। अचानक से कहां से क्या निर्देश आए पता नहीं तुरंत इन लोगों ने(विपक्ष) विरोध शुरू किया।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.