Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच की आगामी बैठक में वीजा, कृषि, जीएसपी पर चर्चा संभव

भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच की आगामी बैठक में वीजा, कृषि, जीएसपी पर चर्चा संभव

भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) की यहां जनवरी में होने वाली बैठक में वीजा, कृषि व्यापार को बढ़ावा देने और अमेरिका की सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (जीएसपी) के तहत लाभ बहाल करने के मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बता दें कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक के लिए यहां आएंगी. नई दिल्ली अमेरिकी जीएसपी कार्यक्रम के तहत अपनी लाभार्थी स्थिति की बहाली के लिए भी उत्सुक है.

इसको लेकर अधिकारी ने कहा, “दोनों पक्ष 13 जनवरी, 2024 से शुरू होने वाली दिवसीय बैठक के दौरान व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे. यह भारत-अमेरिका टीपीएफ की 14वीं मंत्री स्तरीय बैठक होगी.”

पिछली बैठक जनवरी, 2023 में वाशिंगटन में हुई थी. उस बैठक में भारत ने व्यापारिक वीजा जारी करने में देरी का मुद्दा उठाया था. अमेरिका में पिछली ट्रम्प सरकार ने 2019 में भारत से सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (जीएसपी) को रद्द कर दिया था. जीएसपी पात्र विकासशील देशों को अमेरिका में शुल्क-मुक्त सामान निर्यात करने की अनुमति देता है.

साल 1976 में शुरू की गई जीएसपी के तहत केमिकल और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों के लगभग 1,900 भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में शुल्क मुक्त पहुंच मिल रही थी. अधिकारी ने कहा कि बैठक में प्रस्तावित सामाजिक सुरक्षा समग्रीकरण समझौते पर भी चर्चा हो सकती है.

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.