Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

‘ये मोदी का गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते…’, प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से की बात

‘ये मोदी का गारंटी की गाड़ी का इंतजार करते…’, प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को संबोधित किया। इस आयोजन में देश भर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हिए।

लोग ‘मोदी की गारंटी की गाड़ी’ की कार्यक्रम का इंतजार करते हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा,”विकसित भारत यात्रा दूर-दूर तक पहुंच रही है और लोगों को जोड़ रही है। यह अभियान लगातार विस्तार ले रहा है। यह अभियान गरीब से गरीब को जोड़ रहा है। लोग आज ‘मोदी की गारंटी की गाड़ी’ की कार्यक्रम का इंतजार करते हैं। मैं विशेषकर माता-बहनों का इंतजार करते थे। इस अभियान में नौजवानों की ऊर्जा इसमें लगी है।

‘देश में लगभग 10 करोड़ बहन-बेटियां और दीदियां SHG से जुड़ी’

पीएम मोदी ने आगे कहा,”ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए, गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए भारत सरकार बहुत बड़ा अभियान चला रही है। बीते वर्षों में देश में लगभग 10 करोड़ बहन-बेटियां और दीदियां SHG (स्वयं सहायता समूह) से जुड़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा,”मोदी की गारंटी वाली गाड़ी जहां भी जा रही है, वहां लोगों का विश्वास बढ़ा रही है। यात्रा शुरू होने के बाद उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए 4.5 लाख नए लाभार्थियों ने आवेदन किया है। यात्रा के दौरान मौके पर ही 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड दिए जा चुके हैं।”

15 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा,”पहली बार देशव्यापी हेल्थ चेकअप हो रहा है। लगभग 1.25 करोड़ लोगों का हेल्थ चेकअप हो चुका है। 70 लाख लोगों की TB से जुड़ी जांच पूरी हो चुकी है। 15 लाख लोगों की सिकल सेल एनीमिया की जांच हुई है। आजकल तो आयुष्मान भारत कार्ड के साथ-साथ ABHA कार्ड भी तेजी से बनाए जा रहे हैं।”

यात्रा अबतक लाखों गांवों में पहुंच चुकी है: पीएम मोदी

उन्होंने आगे कहा,”बीते दिनों जब-जब मुझे इस यात्रा से जुड़ने का अवसर मिला है, तो मैंने एक बात नोट की है। जिस प्रकार देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाएं आत्मविश्वास से अपनी बातें सामने रखते हैं, उन्हें सुनकर मैं खुद विश्वास से भर जाता हूं। विकसित भारत संकल्प यात्रा को शुरू हुए अभी 50 दिन भी नहीं हुए। लेकिन ये यात्रा अबतक लाखों गांवों में पहुंच चुकी है। ये अपने आपमें एक रिकॉर्ड है।

बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पीएम स्वनिधि आदि जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं के बारे में नागरिकों को जागरूक करना है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.