Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

पहलवानों के अखाड़े पहुंचे राहुल गांधी, कुश्ती संघ विवाद के बीच दीपक पुनिया व बजरंग पुनिया से मिले

पहलवानों के अखाड़े पहुंचे राहुल गांधी, कुश्ती संघ विवाद के बीच दीपक पुनिया व बजरंग पुनिया से मिले

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवान लगातार एक्शन लेने की मांग कर रही हैं. उनका कहना है कि यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए. जब बृजभूषण के करीबी संजय सिंह बबलू को फेडरेशन का नया अध्यक्ष चुना गया तो उसके विरोध में साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का फैसला किया, वहीं बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री पीएम आवास के सामने छोड़ दिया और विनेश फोगाट ने अपना अर्जुन अवार्ड और मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार छोड़ने का ऐलान कर दिया. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहलवानों से मिलने के लिए हरियाणा के पहलवान दीपक पूनिया के गांव पहुंच गए हैं.

राहुल गांधी पहुंचे पहलवानों से मिलने

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव में जब बृजभूषण के करीबी संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया तो विरोध में साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया, जबकि बजरंग पुनिया ने अपना पद्म श्री पीएम आवास के सामने फुटपाथ पर छोड़ दिया। इसके बाद सरकार ने फेडरेशन को ही सस्पेंड कर दिया। इस बीच विनेश फोगाट ने भी अपना अर्जुन आवार्ड और मेजर ध्याचंद खेल रत्न छोड़ने की घोषणा कर दी। वहीं, आज राहुल गांधी पहलवानों से मिलने वीरेंद्र अखाड़ा पहुंचे हैं।

रेसलिंग रूटीन देखने आए थे- बजरंग पुनिया

राहुल गांधी ने झज्जर जिले के छारा गांव में पहुंचकर वीरेंद्र अखाड़े में वहां मौजूद पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान बजरंग पूनिया भी मौके पर मौजूद दिखे। जानकारी दे दें कि छारा गांव के वीरेंद्र अखाड़े से ही दीपक व बजरंग पूनिया ने अपनी कुश्ती की शुरूआत की थी। छारा गांव दीपक पुनिया का गांव है। इसको लेकर बजरंग पुनिया ने कहा कि राहुल गांधी हमारे रेसलिंग रूटीन देखने आए थे। उन्होंने यहां रेसलिंग भी की। राहुल गांधी यहां दिन-ब-दिन की एक रेसलर की एक्टिविटी देखने आए थे।

विनेश फोगाट ने किया पुरस्कार लौटाने का ऐलान

बता दें कि मंगलवार को ही पहलवान विनेश फोगाट ने अपने पुरस्कारों को लौटाने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री मोदी के नाम लिखी चिट्ठी में विनेश ने कहा, साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है. देश के लिए ओलंपिक पदक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सब करने के लिए किस लिए मजबूर होना पड़ा, ये सब सारे देश को पता है और आप तो देश के मुखिया हैं तो आप तक यह भी मामला पहुंचा होगा. प्रधानमंत्री जी, मैं आपके घर की बेटी विनेश फोगाट हूं और पिछले एक साल से जिस हाल में हूं, यह बताने के लिए आपको यह पत्र लिख रही हूं.

इससे पहले जब साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान किया था, उसके बाद प्रियंका गांधी ने भी पहलवानों से मुलाकात की थी. शुक्रवार देर शाम को प्रियंका ने साक्षी मलिक के आवास पर उनसे मुलाकात की थी. यहां प्रियंका गांधी ने साक्षी से उनकी बात सुनी. इस मुलाकात पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैं एक महिला के रूप में यहां आई हूं क्योंकि उनके साथ जो हुआ वह गलत है.’

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.