Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

चुनाव खत्म होते ही राष्ट्रसेवा के मिशन पर निकल पड़े प्रबल प्रताप जूदेव: 8 परिवारों को सनातन में वापस लेकर लौटे, कहा- आजीवन करवाता रहूँगा घर वापसी

चुनाव खत्म होते ही राष्ट्रसेवा के मिशन पर निकल पड़े प्रबल प्रताप जूदेव: 8 परिवारों को सनातन में वापस लेकर लौटे, कहा- आजीवन करवाता रहूँगा घर वापसी

छत्तीसगढ़ के जशपुर का जूदेव परिवार धर्मांतरित लोगों की घर वापसी के लिए अभियान चलाने को लेकर प्रसिद्ध रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के बाद फिर से बीजेपी नेता अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव इस मिशन में जुट गए हैं। किलकिला धाम में उन्होंने 8 परिवारों की सनातन में वापसी करवाई है। इस दौरान उन्होंने हमेशा की तरह सभी लोगों के चरण पखारकर, उन्हें नमन कर हिंदू धर्म में उनकी वापसी करवाई। इससे ठीक पहले कोरबा में उन्होंने 101 परिवारों की घर वापसी करवाई थी।

ये सभी लोग ईसाई मिशनरियों की लालच में आकर हिंदू धर्म छोड़ चुके थे। लेकिन अब वापस मिशनरियों की चालबाजी समझने के बाद इन्होंने दोबारा सनातन में लौटने का फैसला किया और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इन्हें सम्मान देते हुए घर वापसी कराई।

अपने एक्स अकॉउंट पर जारी तस्वीरों के साथ उन्होंने बताया कि राष्ट्रविरोधी ताकतों को मुँहतोड़ जवाब देने के लिए किलकिलेश्वर धाम, पत्थलगाँव (छत्तीसगढ़) की पावन धरा में 8 परिवार के सदस्यों की ‘घर वापसी’ हुई। उन्होंने धर्म जागरण, आर्य समाज ,किलकिलेश्वर धाम न्यास का हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा, “मैं संकल्पित हूँ आजीवन सनातन की रक्षा हेतु घर वापसी करवाता रहूँगा।”

बता दें कि इससे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ के कोरबा में धर्मांतरण का शिकार हुए 101 परिवारों की धर्म सेना ने विधि-विधान से हिंदू धर्म में घर वापसी कराई। उस समय भी उन्होंने लोगों के गंगा जल से पैर पखारकर उनका सम्मान किया, हाथ जोड़ नमन किया और उन्हें तिलकर घर वापसी की बधाई दी। इसके अलावा उन्होंने इसी सी वर्ष की शुकुआत में उन्होंने 1100 लोगों की सामूहिक घर वापसी करवाई थी। अप्रैल में उन्होंने 100 परिवार की घर वापसी करवाई थी।

Filed under India Chhattisgarh

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.