Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

‘अदुदम आंध्र’ टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ियों के दो समूहों के बीच हुई झड़प, मैच के बाद बढ़ा तनाव

‘अदुदम आंध्र’ टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ियों के दो समूहों के बीच हुई झड़प, मैच के बाद बढ़ा तनाव

आंध्र प्रदेश के नानदयाल में तब अफरा-तफरी मच गई जब कबड्डी खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। अदुदम आंध्रा टूर्नामेंट मैच के दौरान दो दलों के कबड्डी खिलाड़ियों की आपस में लड़ाई हो गई। नंदीकोटकूर की एमपीडीओ शोभारानी ने इस बाबत कहा कि अबुदम आंध्रा कार्यक्रम के मद्देनजर कबड्डी मैच का आयोजन चेतन कोटा और नागातौर के बीच किया गया था। इस मैच में नागातौर 5 प्वाइंट्स से हार गया। मैच के बाद दोनों ही टीमों के बीच अचानक विवाद होने लगा। इसके बाद दोनों ही टीमों के लोग हाथापाई पर उतर गए। इसके बाद एक टीम ने दूसरे टीम के साथ मारामारी शुरू कर दी। वहां रखी गई कुर्सियों से भी एक दूसरे पर खिलाड़ियों ने हमला किया।

खेल-खेल में लड़ाई

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब खेल-खेल में लड़ाई देखने को मिली है। इससे पहले भी कई बार खेल-खेल में लोगों की जान तक जा चुकी है। बता दें कि इससे पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इससे भी दुखद घटना देखने को मिली थी। यहां पिहोवा के गुमथलागढू गांव में बच्चों में खेल-खेल के दौरान लड़ाई हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में एक बच्चे की जान चली गई और दूसरे बच्चे को भी जख्मी हो गए। दरअसल अनाज मंडी में बच्चे गुल्ली डंडा खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद जब विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी में एक बच्चे की तक की मौत हो गई।

नंदीकोटकुर एमपीडीओ शोभारानी ने कहा, ‘अदुदाम आंध्रा’ कार्यक्रम के दौरान, चेतन कोटा और नागातौर के बीच एक कबड्डी मैच हुआ, जिसके परिणामस्वरूप नागातौर की पांच अंकों से हार हुई। हालाँकि, मैच के बाद तनाव बढ़ गया जिससे दोनों खिलाड़ियों के बीच व्यक्तिगत झड़पें हुईं।

खेलते हुए हुई मौत

वहीं इससे पूर्व नोएडा में खेलते हुए एक शख्स की मौत हो गई थी। दरअसल नोएडा स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेल रहे एक युवक की तब मौत हो गई जब वह रन लेने के लिए भाग रहा था। दरअसल युवक को अचानक हार्ट अटैक आया था। आनन-फानन में वहां मौजूद खिलाड़ी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि यह पूरी घटना थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 135 की है। शनिवार को कुछ लोग यहां स्टेडियन के अंदर मैच खेल रहे थे। इसी दौरान उत्तराखंड के रहने वाले 36 वर्षीय विकास नेगी की बैटिंग और रन लेने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Filed under India Andhra Pradesh

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.

One India News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.