Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 35°C

दिल्ली में AAP के कई नेताओं के घर पर ED की रेड

दिल्ली में AAP के कई नेताओं के घर पर ED की रेड

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड हुई है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है. दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने एक्शन लिया है.

दिल्ली में ईडी की 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमरी जारी है, जिसमें सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और शलभ कुमार सहित कई नेताओं के घर छापेमारी की जा रही है। जल बोर्ड के पूर्व मेंबर के यहां भी छापेमारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक मनी लांड्रिंग के मामले में ये छापेमारी हो रही है। इस छापेमारी के बाद आज आम आदमी पार्टी की होने वाली प्रेस कान्फ्रेंस हो रही है जिसमें दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी सिंह ने ईडी के कारनामों का बड़ा खुलासा करने का ऐलान किया था। प्रेस कांफ्रेंस मे आतिशी ने कहा कि ये सब हमे डराने के लिए किया जा रहा है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के अलावा कुछ अन्य नेताओं के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है.

किस मामले में ईडी कर रही छापेमारी?

केंद्रीय एजेंसी दिल्ली जल बोर्ड की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं की जांच कर रही है. सीबीआई और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) की एफआईआर के आधार पर ईडी के कार्रवाई कर रही है. सीबीआई की एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक मीटरों की आपूर्ति, उन्हें लगाने, टेस्टिंग और कमीशनिंग के लिए टेडंर देते समय एक कंपनी को लाभ पहुंचाया.

सीबीआई की एफआईआर में क्या आरोप?

सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड के तत्कालीन चीफ इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा ने मेसर्स एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को 38 करोड़ रुपये का टेंडर दिया था, जबकि कंपनी जरूरी मानदंडों पर खरी नहीं उतरती थी. हाल ही में ईडी ने PMLA के कहत 31 जनवरी को जगदीश अरोड़ा और अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. ईडी की जांच में आरोप है कि एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने फर्जी दस्तावेज जमा करके टेंडर हासिल किया है. मेसर्स एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने अनिल कुमार अग्रवाल की स्वामित्व वाली फर्म मेसर्स इंटीग्रल स्क्रूज़ लिमिटेड को काम का उप-ठेका दिया.

जब अनिल अग्रवाल को टेंडर की राशि मिली तो उन्होंने करीब तीन करोड़ रुपये रिश्वत की राशि जगदीश कुमार अरोड़ा को नकद और बैंक खातों के जरिए ट्रांसफर कर दिए. जांच में पता चला है कि इसके लिए अरोड़ा के करीबी सहयोगियों और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया था. जगदीश कुमार अरोड़ा के करीबी को भी नकद रिश्वत मिली. ईडी ने पहले 24 जुलाई, 2023 और 17 नवंबर, 2023 को छापेमारी की गई थी, जिसके बाद दस्तावेज और सबूत जब्त किए गए थे.

केजरीवाल के करीबियों पर ईडी का एक्शन

आप के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी की छापेमारी की गई है, इसके साथ ही दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मेंबर शलभ कुमार केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के घर पर भी ईडी की रेड जारी है। कहा जा रहा है कि दि्ल्ली जल बोर्ड में हुए घोटाले को लेकर ईडी ने ये एक्शन लिया है।

 

https://www.youtube.com/live/br5-LfmQ5a0?si=NElUJtCzIaRO-4HY

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.