Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 34°C

आ गया कागज 2 का ट्रेलर, सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म की झलक देख फैंस बोले- थियेटर पर हिट का लेबल डिजर्व करती है मूवी

आ गया कागज 2 का ट्रेलर, सतीश कौशिक की आखिरी फिल्म की झलक देख फैंस बोले- थियेटर पर हिट का लेबल डिजर्व करती है मूवी

सतीश कौशिक भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं. लेकिन उनकी एक्टिंग आज भी फिल्मों के जरिए फैंस के बीच जिंदा है. इसी बीच उनकी आखिरी फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी इमोशनल हो गए हैं और मूवी को सिनेमाघरों में हिट का लेबल देने की बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं हार्ट इमोजी से कमेंट सेक्शन फैंस ने भर दिया है. सिनेमाघरों में 1 मार्च को रिलीज होने जा रही कागज 2 को वीके प्रकाश ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, दिवंगत सतीश कौशिक, स्मृति कालरा और नीना गुप्ता अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर को शेयर करते ही लोगों ने कमेंट में रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, सतीश कौशिक जी का अब तक का सबसे शानदार, यादगार व दुखद अंतिम अभिनय वाकई में शब्दो से परे है. दिल से सलाम, हर कोई इनके जनहित प्रस्तुति जरूर देखिए. दूसरे यूजर ने लिखा सतीश जी कितना काम कर के गए हैं. सैल्यूट सर. तीसरे यूजर ने लिखा, हैवी कॉन्सेप्ट है. थियेटर पे हिट का लेबल डिजर्व करती है ये मूवी.
https://twitter.com/AnilKapoor/status/1755979967459106966
फैंस के अलावा दिवंगत एक्टर के दोस्त और एक्टर अनिल कपूर ने भी इस ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, यह फिल्म बेहद खास है…मेरे बहुत प्यारे दोस्त की आखिरी फिल्म…आखिरी बार उसे परफॉर्म करते हुए देखकर मैं खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं… ये सिर्फ मुद्दा नहीं, ये हर आदमी के इमोशंस हैं… कागज 2 का ट्रेलर आ गया है.
https://www.youtube.com/watch?v=930EDWBzDU8&t=2s
गौरतलब है कि अभिनेता-फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का पिछले साल 9 मार्च को होली सेलिब्रेशन के बाद दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया था.
Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.