Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 26°C

तमिलनाडु सरकार ने कॉटन कैंडी की बिक्री पर लगाई रोक, कैंसर का खतरा

तमिलनाडु सरकार ने कॉटन कैंडी की बिक्री पर लगाई रोक, कैंसर का खतरा

तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को राज्य में कॉटन कैंडी की ब्रिकी और उत्पादन पर रोक लगा दी है. इस बारे में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया सरकार ने फूड एनालिसिस में कॉटन कैंडी में कैंसर पैदा करने वाले केमिकल की पुष्टि के बाद बिक्री और उत्पादन पर बैन लगा दिया है.

‘रोडामाइन-बी केमिकल की हुई पुष्टि’

तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने शनिवार को कॉटन कैंडी पर बैन लगाने की जानकारी देते हुए कहा, कॉटन कैंडी के नमूने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे, जिसमें कैंसर पैदा करने वाले रोडामाइन-बी केमिकल मिलने की पुष्टि हुई है. इसके बाद राज्य में कॉटन कैंडी की ब्रिकी और उत्पादन पर रोक लगा दी गई है.

अधिकारियों के दिए कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने अपने बयान में कहा, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के मुताबिक शादी समारोहों, अन्या सार्वजनिक कार्यक्रमों में रोडामाइन-बी मिले खाद्य पदार्थ तैयार करना, पैकेजिंग करना, आयात करना, बेचना या परोसना एक दंडनीय अपराध है. साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मामले की समीक्षा करने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

पुडुचेरी ने भी कॉटन कैंडी पर लगाया प्रतिबंध

तमिलनाडु से पहले केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने कॉटन कैंडी पर प्रतिबंध लगा दिया था। कॉटन कैंडी में रोडामाइन-बी की मौजूदगी पाए जाने के बाद पुडुचेरी ने 9 फरवरी को राज्य में इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।

रोडामाइन-बी एक पानी में घुलनशील रासायनिक यौगिक है जो डाई के रूप में कार्य करता है। अपने चमकीले गुलाबी रंग के लिए जाना जाने वाला यह रसायन मनुष्यों के लिए जहरीला है। मानव शरीर में प्रवेश करके यह कोशिकाओं और ऊतकों परतनाव पैदा कर सकता है। जब इसे खाद्य उत्पादों के साथ मिलाया जाता है, तो यह समय के साथ कैंसर और ट्यूमर का खतरा बढ़ा देता है।

Filed under Tamil Nadu India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.