Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 36°C

युवाओं को जोड़ने के लिए शाह की चाणक्य नीति तैयार, लोकसभा चुनाव में मिलेगा बड़ा फायदा

युवाओं को जोड़ने के लिए शाह की चाणक्य नीति तैयार, लोकसभा चुनाव में मिलेगा बड़ा फायदा

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान शुरू किया। अमित शाह ने युवाओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में देश के युवा इस अभियान से जुड़ें और देश के विकास के लिए लोकसभा चुनव में मतदान करें।

भारत का भविष्य हैं युवा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को युवा मतदाताओं से आगामी लोकसभा 2024 चुनावों के लिए ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पहली बार मतदाताओं से मतदान प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील हमारे लोकतंत्र को और सशक्त बनाने, प्रोत्साहित करने और बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम है। हमारे युवा भारत का भविष्य हैं। मैं हमारे युवाओं से अपील करता हूं कि वे #MeraPelahVoteDeshKeLiye अभियान को सफल बनाने के लिए अपने मतदान का सही प्रयोग करें।

चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़े त्योहार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी मन की बात संबोधन में पीएम मोदी द्वारा किए गए आह्वान को दोहराया। देश में चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़े त्योहार है। मैं सभी युवाओं से एकजुट होकर ‘मेरा पहला वोट देश के लिए’ अभियान में भाग लेने का आग्रह करता हूं। आइए इस अभियान को हम सब अपने तरीकों और शैलियों में आगे बढ़ाएं।

पीएम मोदी ने भी की अपील

बता दें कि इससे पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए विभिन्न उद्योगों से जुड़ी प्रमुख हस्तियों से देश के पहली बार मतदाताओं को प्रेरित करने की भी अपील की।

तीन महीने तक नहीं आएगा ‘मन की बात’

पीएम मोदी ने कहा कि मैं पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से आगामी चुनावों में रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं। मैं देश के प्रभावशाली लोगों से भी अपील करूंगा कि वह अपने सोशल हैंडल के माध्यम से युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अगले तीन महीनों तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रसारित नहीं किया जाएगा।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.